DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अभाविप नगर इकाई अर्जुन्दा के कार्यकर्ताओं ने राम-जानकी मंदिर किया पूजा-अर्चना एवं मंदिर परिसर की साफ-सफाई

अर्जुन्दा:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अर्जुंदा के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में भगवान श्री राम जी की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर अर्जुन्दा में स्थित 250 वर्ष पुरानी राम जानकी मंदिर पर पूजा-अर्चना माल्यार्पण कर भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

और विश्व के लोगों सुख शांति समृद्धि और स्वास्थ्य मंगल जीवन की भगवान श्री राम जी से प्रार्थना कि।

भारत भूमि के कण कण में बसे हैं प्रभु श्रीराम – नगर मंत्री यशवंत टंडन

अभाविप के नगर मंत्री यशवंत कुमार टंडन ने कहा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारत भूमि के कण-कण में व्याप्त है। उनके आर्दशों और मर्यादाओं पर चलकर भारत के हर नागरिको की हर निर्धन असहाय दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए। जिससे ही विश्व का कल्याण हो पाएगा।

इस अवसर पर अभाविप के नगर अध्यक्ष प्रणव तिवारी, नगर मंत्री यशवंत कुमार टंडन, नगर कला मंच प्रमुख रेणुका कांशी, नगर एस एफ डी प्रमुख रेशमी कुर्रे,

नगर एस एफ डी प्रमुख सुदर्शन साहू, नगर एन एस एस प्रमुख प्रीति सोनकर, भूमिका साहू, प्रियांचल टंडन एवं कौशल गजेन्द्र उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page