DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांकेर लोकसभा चुनाव सहसंचालक नियुक्ति पर जिला भाजपा कार्यालय में हुआ यज्ञदत्त शर्मा का अभिनंदन

बालोद । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लोकसभा चुनाव प्रभारी, सहप्रभारी, संयोजक सहसंयोजक नियुक्त किया है।

जिसमें बालोद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत्त शर्मा को कांकेर लोकसभा चुनाव के लिए सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।उनकी नियुक्ति पर जिला भाजपा कार्यालय बालोद में उनका अभिनंदन भाजपा दुपट्टा श्रीफल भेंट कर किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर सहित उपस्थित जिला पदाधिकारी एवं नेताओं ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट बीजेपी जीतने वाली है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह द्वारा कांकेर लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, सह प्रभारी संतोष बाफना, संयोजक भारत मटियारा, सह संयोजक नीलकंठ टेकाम सहित सहसंयोजक बालोद के वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत शर्मा जिनको विभिन्न चुनावो में संचालक के रूप में कार्य किया है एवं उनके लंबे अनुभव का लाभ पार्टी हित में होगा। निश्चित रूप से कांकेर लोकसभा में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का विजय होगा। समस्त नव नियुक्त नेताओं सहित यज्ञ शर्मा की नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं व बधाई देने वालों में जिला पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेताओं में किशोरी साहू, त्रिलोकी साहू ,राकेश छोटू यादव ,शरद ठाकुर ,नरेश साहू ,जयेश ठाकुर ,रिंकू शर्मा, प्रेम साहू ,विनोद कौशिक, डिशोक जांगड़े ,चित्र सेन साहू ,दुर्गानंद साहू, विकास साहू ,कमल पानपालिया, अटल दुबे ,संजय साहू, संदीप सिन्हा, संजय साहू,एकांत पवार, धनेंद्र साहू सहित अन्य पदाधिकारी का कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page