बालोद। जैसे-जैसे 22 जनवरी का ऐतिहासिक दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे लोग श्री राम की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे।

बालोद नगर में इसका खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मौके को आनंद उत्सव के रूप में मनाते हुए बालोद के सर्व समाज और राम भक्तों द्वारा ढोलक मंजीरों की थाप पर श्री राम संकीर्तन किया जाता है।

रोजाना इस संकीर्तन के साथ पूरे शहर में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। जिसमें श्री राम जी के आदर्श और उनके जीवन पर भजन कीर्तन और जयकारा लगाते हुए पूरे शहर में प्रातः राम भक्ति का वातावरण निर्मित हो रहा है। भक्ति में झूमते हुए श्री राम भक्त पूरे शहर में संगीतमय प्रभात फेरी निकालते हैं।

जिसमें पूरे शहर के सभी वर्ग समाज के लोग बढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें प्रमुख रूप से संजय शर्मा , मधुकांत यदु,लालचंद (लालू) श्री श्रीमाल,सुनील यादव, राज सोनी, कादंबिनी यादव,पूजा श्री श्रीमाल ,तुलसी डोंगरे,पद्मनी साहू
ममता यदु,खिन्नी ठाकुर,किरण अग्रवाल, कलिंग यादव,सरिता,सुशिला नूनीवाल,सरोज श्रीवास,किरण सोनी,संता कौशिक,शंकुतला सोनी,स्वाति दुबे,चमेली ढीमर, आशा चंद्राकर,पुष्पा देशमुख,भारती बाड़े, कामनी चंद्राकर,आशा नूनीवाल,अनिता ठाकुर,कामनी यादव, पूर्णिमा यादव,इंदु साहू,मीनाक्षी सोनकरशक्ति सिंह,दीपक यादव,कमल टुवानी, प्रीतम यादव ,सुनील रत्नबोहरा,सहित अन्य शामिल रहे।
