DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अवैध शराब बिक्री करने वाली 1 महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 35 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ० जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में अवैध जुआ सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा को थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा आरोपिया श्रीमती सरिता मसीह पति स्व. अनिल मसीह उम्र 46 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 05, 256 चौंक राजहरा थाना राजहरा को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 05 फुटबाल ग्राउण्ड के पास अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक पीला लाल रंग के थैला रखे 35 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 6.300 बल्क लीटर कीमती 2800 रूपये एवं शराब बिक्री का नगदी रकम 200 रूपये जुमला कीमती 3000 रूपये को जप्त कर आरोपिया के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपिया को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

You cannot copy content of this page