DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरमरीकला में धर्म और संस्कृति का अनुपम संगम

गुरुर। अरमरी कला ग्राम में भव्य त्रि दिवसीय श्री राम चरित मानसगान प्रतियोगिता एंव लोक कला महोत्सव दिनांक 19,20 एवं 21 जनवरी व 22 जनवरी लोक कला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक समिति से मिली जानकारी अनुसार तीन दिनों तक श्री राम रुपी गंगा प्रवाहित होगी। जहाँ छत्तीसगढ़ अंचल के ख्याति प्राप्त मानस मंडली व्यख्यान व गीत संगीत के माध्यम से जनमानस को सराबोर करेंगे तो वही अन्तिम दिवस 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के साथ लोग झूमेंगे। साथ ही रात्रि में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक सांस्कृतिक संस्था भूपेंद्र साहू कृत रंग सरोवर बारूका की प्रस्तुति भी अरमरीकला के लोक कला मंच होगा। साथ ही दीप प्रज्ज्वलित ग्राम के गणमान्य नागरिकों के हाथों होगा व समापन के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से होगा। यह जानकारी ग्राम के युवा टेकराम पटेल ने दी।

You cannot copy content of this page