DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय युवा महोत्सव नाशिक महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे माता कर्मा कॉलेज गुंडरदेही से रूद्रप्रताप साहू और भारती साहू

छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम ने नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिखेरी छटा

बालोद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं महाराष्ट्र सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का नाशिक महाराष्ट्र आयोजन में किया गया था।

जिसमें देश के 28 राज्य एवं 9 केंद्र शाषित प्रदेश के 10000 युवा शामिल हुए। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सदस्यों ने जिसमें. माता कर्मा कॉलेज गुंदरदेही से रूद्रप्रताप साहू और भारती साहू
शिरकत की। आयोजन 12 जनवरी से 16 जनवरी तक हुआ।
स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भागीदारी हेतु छत्तीसगढ़ के सात विश्विद्यालयों से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं कला का प्रदर्शन किया। जिसमें बस्तरिया पंथी के मार्गदर्शन में टीम लखनऊ महोत्सव में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
जिसमें छत्तीसगढ़ के 20 स्वयंसेवक शामिल थे।जिसके सफल नेतृत्व के लिए डॉ नीता वाजपेयी राज्य संपर्क अधिकारी (उच्च पदेन सचिव मंत्रालय), डॉ.आरपी अग्रवाल कार्यक्रम समन्वयक हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय दुर्ग

एवं एम एल देशमुख प्राचार्य माता कर्मा कॉलेज गुंदरदेही राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक बालोद डॉ.लीना साहू कार्यक्रम अधिकारी दिगेंद्र साहू एवम महाविद्यालय परिवार ने अपनी शुभकामनाओं के साथ को बधाई दी है।

You cannot copy content of this page