DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कामता में एक दिवसीय मानसगान सम्मेलन का आयोजन हुई सम्पन्न

डौंडीलोहारा- ग्राम कामता के पावन धरा पर प्रतिवर्ष की भांति लोहारा मड़ाई के उपलक्ष में लगातार नवें वर्ष रामायण सम्मेलन का आयोजन श्री राम मानसगान आयोजन समिति एवं ग्रामवासी कामता के द्वारा आयोजित किया गया।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजाराम ताराम सदस्य जनपद पंचायत डौंडी लोहारा थे। अध्यक्षता नेतराम ताराम सरपंच सिवनी ने किया।

विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी भोयर सदस्य जनपद पंचायत डौंडी लोहारा,आर.डी. देशमुख समिति प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गैंजी,टी. आर. साहू सेवानिवृत्ति लेखपाल कामता, रामलाल कुमेटी भालूकोन्हा ,पंचराम तारम, लालजी मांडवी ,डुल्लू राम सिन्हा, परसराम लोहेंद्र सेवानिवृत्ति शिक्षक, दयाराम साहू ,राजेश यादव आदि थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम, हनुमंत लला महाराज तथा गोस्वामी तुलसीदास के तैल चित्र का पूजन अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए लक्ष्मी भोयर ने कहा कि- ग्राम कमता अयोध्या से कम नहीं है ,जहां के लोग संगठित होकर लगातार नवे वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं ,मुख्य अतिथि के आसंदि पर बोलते हुए राजाराम ताराम ने कहा कि -गोस्वामी तुलसीदास जी के रामायण का गांवों में प्रचार प्रसार बहुत होने के कारण लोगों में रामायण के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ती जा रही है, साथ में उन्होंने कहा कि -भगवान राम की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इस अवसर पर प्रत्येक माताएं ,बहने अपने घर में पांच दीपक अवश्य जलाएं मेरा निवेदन है ।अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान नेतराम ताराम ने कहा कि- प्रति वर्ष आप सबके सहयोग से इस प्रकार का आयोजन का होना गांव की एकता को प्रदर्शित करता है। सहयोग की भावना यहां देखते ही बनती है ,आप सबको मेरी शुभकामनाएं ।कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन डॉ .बी .एल. साहसी व्याख्याता ने किया। अपने संचालन के दौरान उन्होंने कहा कि- प्रतिवर्ष कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं की विशेष सहयोग से होता आ रहा है, जिनमें कलसा सजाओ, दीपक जलाओ वह आरती सजाओ के रूप में हो रही है जिससे ग्राम कामता एक दिन के लिए अयोध्या नगरी जैसे बन जाती है और चारों ओर राम नाम गूंजने लगती है, इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 5 मंडलियों का आगमन हुआ था। प्रत्येक मंडली को 2 घंटे का समय दिया गया था जिनमें -प्रथम मंचस्थ मंडली पारसमणी मानस परिवार पुराना बस्ती रायपुर रहा है द्वितीय मंचस्थ मंडली के रूप में श्री रामसिय मानस पथिक कोटगांव तृतीय मंचस्थ मंडली बस्तरिया मानस परिवार हैदलकोडा़ चतुर्थ मंचस्थ मानस मंडली -समर्पण मानस परिवार बकली कुरूद और अंतिम व पंचम मानस मंडली के रूप में अर्चना महिला मानस परिवार बड़े करेली धमतरी रही है।इस अवसर पर प्रथम व अंतिम मंडली के द्वारा शानदार प्रस्तुतीकरण रहा जिसे लोगों ने खूब सराहा उक्त आयोजन के कार्यकर्ता जिन में सर्वश्री डमरू राम सिन्हा संरक्षक, हरेश्वर सिन्हा अध्यक्ष, अमृतलाल नेताम उपाध्यक्ष, नंदकुमार साहू सचिव ,अशोक कुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिन्हा सहसचिव का विशेष सहयोग रहा है तथा सदस्यों में लिलेन्द्र, चुम्मन लाल, अवध राम साहू, दशरथ लाल, राजकुमार, युगल किशोर, छगनलाल नेतराम, गिरधारी लाल, सरयू सिंह, जितेश्वर सिन्हा, लीलावर सिंह तारम ,बीरबल सिंह ताराम, संतोष सिन्हा तथा समस्त ग्राम वासियों कर रहा है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर बी .एल. साहसी थे ।अध्यक्षता श्री हरेश्वर सिंह उप सरपंच ग्राम पंचायत सिवनी, ने किया। विशेष अतिथि के तौर पर -गौतम सिन्हा फगुनू राम सिन्हा पंच, बुधराम कुंजाम ,श्रवण कुमार सिन्हा, मंगतूराम सिन्हा, गुहरी राम साहू, माहरू राम सिन्हा डमरू राम सिन्हा, यंग ग्रुप के अध्यक्ष तथा साउंड सिस्टम वाले भैया थे। इस अवसर पर हरिश्वर सिन्हा ने कहा कि -गांव में जो एकता बन पड़ी है, हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में भी अच्छे ढंग से इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होता रहे कराने का प्रयास करेंगे। मुख्य अतिथि के आसंदी पर बोलते हुए डॉक्टर साहसी ने कहा कि -इतिहास में संयोग का बड़ा महत्व है उसी के तहत आज हम सब का मिलन यहां पर हुआ है जिससे राम नाम की जो कथा का संचार हो रहा है उससे हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार हो रहा है जो प्रफुल्लित मन से रामकाज की धारा को आगे बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।डॉक्टर साहसी को इस अवसर पर मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।उन्हें छ.ग. शिक्षा रत्न, मिलने पर मानस मंडली कामता तथा सिन्हा समाज कामता के द्वारा अलग-अलग और विशेष रूप से सम्मानित किया गया ।अंत में आभार प्रदर्शन नंदकुमार साहू सचिव ने किया।

You cannot copy content of this page