DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत, जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार सहित वरिष्ठ नेताओं ने किया दीवाल लेखन

बालोद। लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टि गत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देशानुसार प्रदेश भर में दीवाल लेखन का कार्य आरंभ हुआ।

पार्टी के सिंबाल के साथ स्लोगन दिया गया है “फिर एक बार मोदी सरकार”। इस अभियान के अंतर्गत जिला भाजपा बालोद के द्वारा बालोद शहर मुख्यालय में दिवाल लेखन का कार्य जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के मार्गदर्शन में आरंभ हुआ। यह दीवार लेखन का कार्य जिले के सभी नौ मंडलों एवं समस्त बुथो पर पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता द्वारा दीवान लेखन का कार्य करेंगे। दीवार लेखन के कार्यक्रम का आगाज करते हुए प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार , किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, जिला महामंत्री द्वय देवेंद्र जायसवाल एवं किशोरी साहू, राजीव रिंकू शर्मा, लोकेश श्रीवास्तव, प्रेम साहू ,रूपेश सिन्हा, लीला लाले शर्मा, जितेंद्र साहू, डिशोक जांगड़े ,संदीप सिन्हा, नरेंद्र सोनवानी, चित्रसेन साहू, टिकेंद्र साहू, कमल पनपालिया ,एकांत पवार, फलेश देशलहरा, डॉ मोना टुवानी, बंटी चोपड़े, गणेश राम साव, युसूफ खान, मन्नू झोरी,लोकेश साहू, मनोहर साहू, विनोद गिरि गोस्वामी, गौतम साहू, विकास खरे, दिनेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page