DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- नाम है गांधी और दल्ली शहर में तलवार लेकर घूम रहा था यह शख्स, फिर क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर?

बालोद/ दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जो शहर में तलवार लेकर घूम रहा था। वीर नारायण सिंह चौक राजहरा के पास पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत पकड़ा है। जिसके कब्जे से कटार नुमा तलवार बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपना नाम विप्लव पासवान उर्फ गांधी पिता राम बसावन उम्र 28 साल रामनगर संतोषी मंदिर के पास मेन रोड वार्ड 12 राजहरा बता रहा है।

दल्ली थाना

पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति जिसका नाम गांधी है, अपने पास एक लोहे का बना कटार जैसा धारदार हथियार कमर में फंसा कर घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल बड़ी घटना की आशंका से आरोपी की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी भी बताया जा रहा है। जो पहले भी अन्य मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

You cannot copy content of this page