DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

अर्जुन्दा:- शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। सर्व प्रथम युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर उनके योगदान और कार्यो को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री जी.पी पाठक ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, जीवन चरित्र और सिद्धांतों विचार को स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। और उनके बताए आदर्शों वाक्यों अपने जीवन में आत्मसात करें।

वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष के रूप में माना गया। स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को संघर्ष करने और अपने जीवन में युवाओं को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपने ध्येय वाक्य उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जैसे प्रेरणादायक वाक्यों से सम्बोधित किया। उनका पूरा जीवन युवाओं को समर्पित रहा है उन्होंने युवा शक्ति एकजुट करने और संगठित करने में अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रश्मि सिंह , कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रदीप कुमार प्रजापति, सहायक प्राध्यापक श्री जी.पी पाठक , डॉ दीपिका कंवर, डॉ प्रभा यादव, गायत्री साहू,प्रभा शर्मा, किशोर टंडन, त्रिवेव व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन, राजेंद्र पटेल, मोहित यादव, राजेश यादव, भूषण देवांगन, हेमा निषाद, पूजा कुभंकार, पार्वती उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page