DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिरयानी सेंटर के पास सट्टा लिखने वाला पकड़ाया

गुरुर। गुरुर पुलिस को सूचना मिला कि अंबेडकर चौक गुरूर रायल बिरयानी सेंटर के पास एक व्यक्ति सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है। थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भगत, निरीक्षक भानुप्रताप साव के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपी लोचन लावत्रे पिता स्व0 श्री राम लावत्रे उम्र 45 वर्ष निवासी अम्बेडकर चौक गुरूर को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से सट्टा पट्टी, डाट पेन एवं नगदी रकम 6300 रूपये को जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा छ0ग0 जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध कायम कर मामला अजामनतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भगत,निरीक्षक भानुप्रताप साव, प्रधान आरक्षक वेदकुमार कोर्राम, आर0 संजय साहू, दिनेष नेताम, पिताम्बर निषाद का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page