DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ट्रक और बस की आमने सामने टक्कर, ओवरटेक के चलते हुआ हादसा दर्जनभर स्कूली बच्चे घायल,ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी /बालोद। धमतरी में फिर से सिहावा रोड में दर्दनाक सड़क हादसा हुई है, जिसमे ट्रक और बस में टक्कर हुई है, हादसे में लगभग आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए,

जिसमे से 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल है, बताया जा रहा है कि हादसे में एक विद्या कुंज स्कूल की बस और ट्रक में टक्कर हुई है,बस में स्कूली बच्चे सवार थे, सुबह सुबह परीक्षा दिलाने के लिए स्कूल के लिए निकली हुई थी तभी सिहावा जालमपुर सिहावा रोड के पास ट्रक किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर कर रहा था,ओर रॉन्ग साइड में आकर ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मारी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी ।

आस पास के लोगो को बम ब्लास्ट होने जैसा महसूस हुआ, जब लोग पास में आकर से देखे तो बच्चों की बचाओ बचाओ की किलकार सुनाई दी, वही आसपास के लोगो ने बच्चो को बाहर निकाला और तत्काल 108 के माध्यम से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया,इधर ट्रक नगरी की और से कोढ़ा भर कर सिहावा चौक की जा रही थी, टक्कर के लोगो ने ड्राइवर को पकड़ कर रखे हुए थे,और पुलिस के आने के बाद ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया, हादसे के बाद मौजूद लोगों ने बताया कि इस रोड में आए दिन भारी भरकम वहां चलती है, लेकिन अपने लोड को ना देखते हुए भारी वाहन को तेजी से दौड़ते हैं,वहीं रोड किनारे आजू-बाजू में वाहन ने खड़ी कर देते हैं, जिसके कारण से कई बार हादसे के शिकार भी हो जाते हैं,फिलहाल सुबह-सुबह हुई हादसे में स्कूली बच्चों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल इलाज के लिए आधा दर्जन स्कूली बच्चों को भेजा गया, जिसमें से दो बच्चे गंभीर बताया जा रहे हैं।

You cannot copy content of this page