DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांकरा/ज का विशेष शिविर कार्यक्रम घुमका में संपन्न

बालोद। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा/ज का 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह घुमका में संपन्न हुआ।

जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू जिला पंचायत बालोद थी। अध्यक्षता प्रेम साहू ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की। विशेष अतिथि एन के गौतम सेवानिवृत्त प्राचार्य सांकरा/ज, सरपंच सुनीता बक्शी एवं समस्त पंचगण

, पूर्व जनपद सदस्य रश्मि साहू , पूर्व सरपंच हिरौंदी साहू , ग्राम पटेल मेहत्तरू चंद्रवंशी , ग्राम विकास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण तथा समस्त ग्रामीण नागरिक गण उपस्थित रहें। 30 दिसंबर से 5 जनवरी 2024 तक ग्राम घुमका में संचालित विशेष शिविर का समापन समारोह कार्यक्रम में सभी ग्रामीण सहित 31 स्वयंसेवक, दलनायक कुलेश्वर, दलनायिका नम्रता,

प्राचार्य श्री टी आर ठाकुर जी,कार्यक्रम अधिकारी रासेयो के के गंगासागर जी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी आई एल लेंडिया , कोमल देशमुख , दुर्गा सिन्हा सेवानिवृत्त व्याख्याता आर दिल्लीवार एवं शाला परिवार के सभी स्टाफ मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में बेस्ट दलनायक कुलेश्वर एवं बेस्ट अनुशासन छबिल कुमार रहें।कार्यक्रम के समापन समारोह में सभी शिविरार्थी द्वारा मंच में उपस्थित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया एवं सभी शिविरार्थी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और इस बीच स्वस्थ मनोरंजन हेतु सामूहिक, युगल, एकल गीत के साथ प्रेरणा स्त्रोत नाद की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम अधिकारी रासेयो गंगासागर ने दी।

You cannot copy content of this page