DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जमरूवा में छड़ चोरी के मामले में बालोद पुलिस ने दो नाबालिग सहित पांच को पकड़ा

बालोद। थाना बालोद के अपराध क्रमांक 615/23 धारा 379 भादवि के प्रार्थीया सरपंच इंदु सिन्हा ग्राम जमरूवा थाना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक समय को पिंक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य ग्राम जमरूवा के बाजार चौंक में चल रहा है, जिसमें निर्माण कार्य के लिये छड़ 06 बंडल लोहे का रॉड कीमती 23,100 रू को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्यावाही में लिया गया है, माल मषरूका पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि पिंक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य में छड़ 06 बंडल लोहे का रॉड को चोर के द्वारा चोरी कर चोरी किये गये छड़ को आपस में बाट रहे है कि सूचना पर थाना बालोद पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, व चोरी गये छड़ को शत प्रतिषत बरामद किया गया। उक्त चोरी के प्रकरण में चोरो को पकड़ने में थाना बालोद से निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, प्र.आर.बिरेन्द्र कुमार साहू, आरक्षक भोपसिंह साहू,, लवण सिंह राजपुत, भागीरती उईके, विवके आनंदधीर, नागेष्वर साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा। आरोपी में आदित्य यादव पिता एवन यादव उम्र 18 वर्ष ग्राम जमरूवा ,शेष नारायण साहू पिता डोमन लाल साहू उम्र 20 वर्ष ग्राम जमरूवा .मुकेन्द्र देवांगन पिता महेन्द्र देवांगन उम्र 20 वर्ष, जमरूवा और दो नाबालिग शामिल हैं।

You cannot copy content of this page