DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर-लोहारा पुलिस ने किसान के घर मारा छापा, 31.50 लाख बरामद, अब आयकर विभाग करेगी जांच, पैसा जब्त

बालोद/डौंडीलोहारा। बालोद जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र के ग्राम गिधाली में एक किसान के घर छापा मारकर पुलिस ने आय से अधिक पैसा रखने के मामले में सूटकेस से 31 लाख जब्त किए हैं। इन पैसों को जब्ती कर आयकर विभाग रायपुर को सुपुर्द किया गया है। जिसकी अभी जांच चलेगी की आखिर इतना पैसा आया कहाँ से। किसान से कुल 31 लाख 50 हजार रूपये बरामद हुए हैं। एक सामान्य किसान के घर से इतनी बड़ी रकम मिलने से गांव भर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने रकम को जब्त कर इस मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को भी दे दी है। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी की एक सामान्य किसान नितेश कुमार धनगर के घर पैसा रखा हुआ है। पुलिस को खुद भी उम्मीद नहीं थी कि किसान के घर से इतनी बड़ी रकम जब्त होगी।

मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस टीम ने दबिश दी तो रकम देखकर पुलिस टीम भी अवाक हो गयी। किसान ने यह पैसे एक सूटकेस में रखे हुए थे। इस मामले में थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि जब किसान से इस रकम के बारे में बात की तो वह गोल-मोल जवाब देने लगा। कभी कहने लगा कि जमीन खरीदने यह पैसे उनके रिश्तेदारों से जुटाकर रखा हूँ। हमने इस मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को दे दी है और जब्त रकम भी उनके सुर्पुद कर दिया है।

You cannot copy content of this page