DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डिप्टी सीएम विजय शर्मा से संध्या अजेंद्र साहू (जनपद सदस्य गुरुर) ने की सौजन्य मुलाकात

बालोद। जनपद पंचायत गुरुर क्षेत्र क्र 8 की जनपद सदस्य श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू ने अनेक समस्याओं को लेकर छ. ग. शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास पहुंची। सबसे पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ मे भाजपा की सरकार बनने और विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं पूरे ब्लाक गुरुर व जिला बालोद की जनता और समस्त कार्यकर्ताओ की ओर से प्रेषित की। क्षेत्र की छोटी बड़ी समस्याओं व रुकी हुई विकास कार्यो से अवगत कराई। निश्चित ही उप मुख्यमंत्री द्वारा सभी समस्याओं को धीरे धीरे दूर करने के लिए आश्वस्त किया गया। बता दें कि संध्या साहू अपने क्षेत्र के साथ साथ ही पूरे ब्लाक में विकास कार्यो को लेकर हमेशा तत्पर और सक्रिय नजर आने वाली जनप्रतिनिधि हैं। जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता चर्चा का विषय बना रहता है। लोगों की छोटी बड़ी समस्याओं को बढ़ चढ़ कर दूर करने का प्रयाश हमेशा करती है।

You cannot copy content of this page