DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरु बाबा घासीदास जयंती पर्व व एक दिवसीय पंथी प्रतियोगिता सांकरा ज में संपन्न

बालोद। सांकरा ज में विगत दिनों गुरु घासीदास जी के 267 वीं जयंती समारोह समस्त सतनामी समाज व ग्राम वासियों के सहयोग से मनाई गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सतनामी समाज बालोद संजय बारले रहे । गली भ्रमण करते हुए पंथी व डीजे के धून में रैली निकाल कर नाचते गाते हुए समाज के लोगों ने बाबा जी के सत्य संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम किया।
जैतखाम पर पालो हलधर महेश्वरी पुजारी गुरु आसन गद्दी व मुख्य अतिथि संजय बारले के द्वारा किया गया । फिर एक दिवसीय पंथी प्रतियोगिता कार्यक्रमका उद्घाटन जिलाध्यक्ष संजय बारले ने किया। अध्यक्षता पवन जोशी संरक्षक जिला सतनामी समाज ने की। विशिष्ट अतिथि अशवन बारले संरक्षक जिला सतनामी समाज बालोद सहित समाज ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में आयोजन संपन्न हुआ । एक दिवसीय पंथी प्रतियोगिता में कुल 12 पार्टी ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पंथी नर्तक दल ग्राम गोडेला जिला बालोद , द्वितीय स्थान मुंदगांव जिला राजनांदगांव ,तृतीय स्थान बालिका पंथी पार्टी पांढे टोला जिला राजनांदगांव , चतुर्थ स्थान पंथी नर्तक दल उतई जिला दुर्ग व पंचम स्थान ग्राम हथौद जिला दुर्ग रहा ।

बेस्ट ईनाम प्रथम मंचस्थ मंडली के रुप में हसदा -02 , बेस्ट वादक थनौद , बेस्ट गायन थनौद दुर्ग ,पेंडरवानी बालोद , मिनार गोडेला बालोद , बेस्ट नृत्य उतई दुर्ग , बेस्ट अनुशासन पांढे टोला राजनांदगांव , बेस्ट वेशभूषा मुंदगांव राजनांदगांव व बेस्ट दर्शक शशीकला महेश्वरी रही । कार्यक॒म को मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संजय बारले व अन्य अतिथियों ने सामाजिक एकता के रास्ते पर चलते हुए बाबा जी के सत्य संदेश को ग्रहण कर बुराईयों को त्यागने के लिए कहा। साथ ही समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति संवेदनशील होने के लिए विशेष रूप से बात रखी। क्योकि जब समाज के सभी जन शिक्षित होंगे तो समाज संगठित होगा और समाज संगठित होता तो ही समाज का सर्वांगीण विकास होगा। कार्यक॒म का समापन पर विजेता पंथी दलों को मुख्य अतिथि विजय बघेल पूर्व जिलाध्यक्ष सतनामी समाज बालोद व समाज के अधिकारियों , कर्मचारियों , विशिष्ट सामाजिक जनों द्वारा पुरस्कार प्रदत्त किया गया । आभार वरिष्ठ समाज सेवी व पूर्व अध्यक्ष सतनामी समाज सांकरा खिलानंद गिलहरे ने व्यक्त किया। भुनेश्वर गोयल सिकोसा निवासी के द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक॒म का सफल आयोजन समाज प्रमुख भूपत बघेल , मन्नू लाल कुरेशिया , गुरु घासीदास सेवा समिति के अध्यक्ष मिथलेश सुन्दरे ,संरक्षक प्रशांत बघेल ,तुलेश गिलहरे सहित समाज के नवयुवकों का सहयोग सराहनीय रहा ।

You cannot copy content of this page