DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वयंसेवकों ने गांव के तालाबों और तादुंला नदी की सफाई

अर्जुन्दा।शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई

द्वारा नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस के दिन की शुरुआत प्रातः 5 बजे दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर विभिन्न देशभक्ति गीतों नारे लगाते हुए गांव के गालियां में भ्रमण किया गया। तत् पश्चात योगा एवं पीटी परेड किया।

उसके बाद स्वयंसेवको ने स्वल्पाहार करने के बाद सभी अपने-अपने दल के साथ गांव में परियोजना कार्य में स्वयंसेवको ने ग्राम गुरेदा के चौक चौराहों और ग्राम पंचायत भवन आंगनबाड़ी मंदिरों और तालाबों और तादुंला नदी की साफ-सफाई कर लोगों को भी साफ सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

तालाबों और प्राकृतिक जल स्रोतों और नदियों के जलों का संरक्षण जरूरी – ग्रीन कमाण्डों विरेन्द्र सिंह

बालोद जिले के दल्ली राजहरा निवासी ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह ने इस शिविर में पहुंचकर स्वयंसेवकों के साथ मिलकर गांव की शीतला तालाब और तादुंला नदी की साफ-सफाई की और जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाया।

नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

श्रीराम आप्टिकल अर्जुन्दा से पहुंचे नेत्र विशेषज्ञ डाॅ अशोक साहू ने नेत्र से सम्बंधित मरीजों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया, और उपचार और सलाह दी।

वहीं बौद्धिक परिचर्चा सत्र में आए अतिथियों ने स्वयंसेवकों को व्यक्तित्व विकास एवं लक्ष्य निर्धारण कर कड़ी मेहनत करने के लिए कहा साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी और कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रदीप कुमार प्रजापति, अनिल नागवंशी, योगेन्द्र बघेल, कमलेश पांडे, ग्रीन कमाण्डों विरेन्द्र सिंह, स्वयसेविका कु.छाया साहू , अमृत कुमार, पंकज चौधरी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page