DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. अकबर तिगाला ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात, दी नियुक्ति पर बधाई, जानिए नए अध्यक्ष के बारे में

बालोद। बालोद जिले के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो. अकबर तिगाला ने रायपुर में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने आत्मीयता से भेंट की और एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दी। इस नियुक्ति पर अकबर तिगाला ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की नियुक्ति मिल का पत्थर साबित होगा। इससे भाजपा को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। भाजपाइयों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रत्येक संगठन और मोर्चा पूरे उत्साह के साथ अब पुनः लोकसभा चुनाव में विजय श्री हासिल करने में जुट जाएंगे।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्‍तीसगढ़ में पार्टी की कमान किरण सिंहदेव को सौंप दी है. वे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं लेकिन बीते कई सालों से पार्टी के लिए काम करते रहे हैं. उनकी राजनीति की शुरूआत छात्र जीवन में ही हो गई थी और वे 1985 में छात्र संघ के अध्‍यक्ष बने थे. इसके बाद 1998 से 2000 में उन्‍हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्‍यक्ष बनाया गया था. हालांकि 17 सितंबर 1962 को जन्‍मे किरण सिंहदेव पेशे से वकील हैं. पार्टी के लिए भी किरण सिंहदेव कई पदों पर काम कर चुके हैं. वे 2002 से 2005 तक जिला अध्‍यक्ष, 2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री और फिर 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्‍य भी रहे हैं. सामान्‍य वर्ग से आने वाले किरण स‍िंहदेव जगदलपुर नगर निगम के महापौर (2009- 2014) भी रह चुके हैं. इसके बाद पार्टी ने उन्‍हें 2023 के चुनाव में जगदलपुर से टिकट दिया था और वे कांग्रेस पार्टी के जतिन जैसवाल को हराकर पहली बार विधायक बने. अब वे हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे.

You cannot copy content of this page