DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शराब बेचने, पिलाने की सुविधा देने वाले हैं बालोद पुलिस की नजर में, एक ही दिन के भीतर 34 आरोपी आए पकड़ में

बालोद। बालोद जिला पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के मामलों में एक ही दिन में 34 कार्रवाई की गई। आबकारी एक्ट 34(2) के 03 प्रकरण, 34(1) (क) (ख) के 10 प्रकरण, 36 (च) (1) के 16 प्रकरण, व 36(च) के 05 प्रकरण दर्ज हुए। अवैध कारोबार, शराब बेचने वाले एवं आम जगह पर शराब पिलाने वाले के विरूद्ध बालोद पुलिस एक्शन मोड पर है, आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन तथा समस्त राजपत्रित डिवजन प्रभारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में अवैध कारोबार पर लगाम कसने जिले के थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब बेचने वाले एवं आम जगह पर शराब पिलाने वाले के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत थाना बालोद, थाना सनौद, थाना गुरूर, थाना डौण्डी लोहारा, थाना सुरेगांव, थाना मंगचुवा, थाना गुण्डरदेही, थाना अर्जुन्दा, थाना पुरूर, थाना राजहरा, थाना डौण्डी, चौकी पिनकापार पुलिस द्वारा 34 मामलो में आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।34(2) आबकारी एक्ट के कुल 3 प्रकरण के 03 आरोपी से 95 पौव्वा शराब और 34(1) (क) (ख) के कुल 10 प्रकरण में 10 आरोपी से 181 पौव्वा शराब जब्ती ,36(च) (1) के कुल 16 प्रकरण, एवं 36 (सी) के 05 प्रकरण में कुल 23 आरोपियों पर कार्यवाही हुई।

पुरूर पुलिस ने दो शराब कोचियों को पकड़ा

थाना पुरूर क्षेत्रांतर्गत विभिन्न गांव में मादक पदार्थ बिक्री व नशापान कर उपद्रव करने के संबंध में शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें लखन ध्रुव निवासी ग्राम कनेरी मनेरी पारा और रैनदास मसीह निवासी आमातालाब धमतरी द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे थे। उक्त सूचना पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी लखन ध्रुव के कब्जे से 10 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम और रैन दास मसीह साकिन आमातालाब धमतरी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त किया गया। शराब जप्त कर आरोपी लखन लाल ध्रुव के विरूध्द 34(1) (ख) आबकारी अधिनियम एवं आरोपी रैन दास मसीह के विरूद्ध 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवही कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। अवैध शराब परिवहन व बिक्री, एवं जुआ सट्टा के रोकथाम हेतु की गई उक्त कार्यवही में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि० रूपेश्वर राम भगत, सउनि अजयशंकर अविनाशी, प्रधान आरक्षक विश्वजीत साहू, गुणेश यादव, डोमेन्द्र रावटे, लिखन साहू, किशोर साहू, थनेन्द्र देवांगन, संदिप यादव, सुरेश पटेल की विशेष भूमिका रही है।

You cannot copy content of this page