प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी किरण देव को बधाई, राकेश यादव बोले: छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा सीट जीतेगी बीजेपी



बालोद। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर किरण देव के चयन से बालोद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। किरण देव की नियुक्ति पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार मानते हुए पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि किरण देव की पहचान अच्छे वक्ता के तौर पर होती है। किरण देव संगठन के कर्मठ एवं ऊर्जावान सिपाही है। उनके मार्गदर्शन एवं कार्यकुशलता से प्रदेश भाजपा सफलता के नये सोपान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लोकसभा की सभी 11 सीटों पर बीजेपी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतने का लक्ष्य दिया। 

न केवल गांवों में बल्कि शहरों में भी अच्छी पकड़:

बालोद भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि भाजपा ने किरण देव को अध्यक्ष बनाकर छत्तीसगढ़ में अपना परचम लहराने की सफल योजना बनाई है। गौरतलब हो कि किरण सिंह देव बस्तर के जगदलपुर से विधायक हैं। अब तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण साव के पास थी। बीजेपी सरकार बनते ही अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाया गया है। देव की न केवल गांवों में बल्कि शहरों में भी अच्छी पकड़ है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनाया गया अध्यक्ष

राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किरण देव को छत्तीसगढ़ भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए नेताओ ने बताया कि 61 साल के किरण सिंह देव जगदलपुर से चुनाव जीते हैं। इससे पहले वे जगदलपुर के ही महापौर भी रहे हैं। पेशे से वकील किरण सिंहदेव ने जनता युवा मोर्चा से राजनीति की शुरुआत की थी। 2023 में पहली बार बीजेपी से टिकट मिला और उन्होंने 29 हजार 834 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। किरण सिंह देव ने कांग्रेस के जतिन जायसवाल को हराया है।

बधाई देने वालों का लगा तांता

बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता रमन टुवानी, शाहिद खान, प्रतिभा चौधरी, लीला शर्मा, पालक ठाकुर, लक्ष्मीचंद नूनीवाल, सुरेंद्र देशमुख, लालचंद नूनीवाल, मणिकांत बघेल, कमलेश सोनी, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, संतोष कौशिक, अमित चोपड़ा, नितेश वर्मा, गिरिजेश गुप्ता, राजू पटेल, नरेंद्र सोनवानी, विनोद जैन, दीपक देवांगन, राजेन्द्र कानेकर, अम्बिका यादव, सुनीता मनहर, पंकज आहूजा, बंटी बाफना, दयाल बघेल, मनीष माधवानी, तुलसी यादव, प्रीतम यादव, रिंकू अग्रवाल,  शेरू जसूजा, परस साहू, समीर खान, मनोहर साहू, गजेंद्र यादव, रवि पांडेय, हितेश्वरी कौशिक आदि प्रमुख है।

You cannot copy content of this page