DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किरण सिंह देव के भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति पर बालोद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

आतिशबाजी कर भाजपा नेताओं ने किरण सिंह देव की नियुक्ति पर दी बधाई

बालोद। जगदलपुर के नवनिर्वाचित विधायक, जगदलपुर के पूर्व मेयर व छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री, महामंत्री,उपाध्यक्ष सहित सत्ता संगठन में बेजोड़ ऊर्जावान नेतृत्व कर्ता विभिन्न संगठनात्मक पदों पर रहे किरण सिंह देव को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौपते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के द्वारा नियुक्ति आदेश जारी करते ही भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद में खुशी की लहर फैल गई।

जिला मुख्यालय सहित पूरे नौ मंडलों में बधाईयो का ताता लगा रहा। जिला मुख्यालय के जयस्तंभ चौक पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं सहित नारे लगाते हुए आतिशबाजी की गई तथा जिला भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी किया गया ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पवन साहू ,राकेश छोटू यादव, शरद ठाकुर, राजीव शर्मा,प्रेम साहू, रूपेश सिन्हा,आदित्य पिपरे, तोमन साहू, जितेंद्र साहू,लोकेश श्रीवास्तव,अकबर तिगाला,सुरेंद्र देशमुख, चित्रसेन साहू,संजय साहू, संदीप साहू,संदीप सिन्हा, दुर्जन साहू, कमल पनपालिया, युसूफ खान ,मनोहर सिन्हा, चित्रसेन साहू, गजेंद्र यादव, गणेशाराम साव, दिनेश साहू, मन्नू छोरी ,लोकेश साहू रोमन सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page