उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री पर भड़के भाजपा बालोद के कार्यकर्ता, उपराष्ट्रपति के अपमान पर वीडियो बनाते राहुल गांधी का पुतला दहन



बालोद। संसद के बाहर प्रदर्शन करते हुए एक टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतार कर मिमिक्री की जिसे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व सांसद राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाया गया। इस घटना को भाजपा जिला बालोद के नेताओं ने राष्ट्र का अपमान बताया है

एवं इस घटनाक्रम को करने व वीडियो बनाने वाले जिम्मेदार सांसद की निंदा की है
भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो ऐसी घटनाओं से राष्ट्र शर्मसार ना हो इसलिए जिला मुख्यालय बालोद में राहुल गांधी का पुतला लिए पुराने जिला भाजपा कार्यालय से जय स्तंभ चौक व घड़ी चौक पर रैली निकाल कर जय स्तंभ चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस घटना पर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू, पुर्व विधायक प्रीतम साहू ने मीडिया को बताया कि संवैधानिक पद पर विराजमान राष्ट्र के गरिमा, सम्मानित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जो किसानों के नेता हैं जाट नेता, पिछड़ा वर्ग से आते है। 140 करोड़ जनता के सम्मानित उपराष्ट्रपति पर विपक्षी दल के सांसदों के समक्ष टीएमसी नेता द्वारा मिमिक्री किया जाना एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाए जाना राष्ट्र का अपमान है। देश के जिम्मेदार सांसदों द्वारा संवैधानिक पद पर विराजमान व्यक्ति पर उपहास करना अशोभनीय है। जिम्मेदार सांसदों द्वारा किया गया यह कृत्य राष्ट्र कभी माफ नहीं करेगा। भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करती है। देश के सभी जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है एवं इस कृत्य को अंजाम देने वाले राहुल गांधी का पुतला दहन कर हम इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद एवं भाजपा किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से पुतला दहन किया। इसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला मंत्री शरद ठाकुर, राजीव शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, रुपेश सिन्हा सहित वरिष्ठ नेताओं में सुरेंद्र देशमुख ,आदित्य पिपरे, जिला पंचायत सदस्य कृर्तिका साहू, जितेंद्र साहू, लोकेश श्रीवास्तव ,जगदीश देशमुख, पार्षद सरोजिनी साहू, मनोहर सिन्हा, गणेश राम साव, सुनीता मनहर ,प्रतिमा यादव, कुंजीलता साहू, सुदामा बाई ,कौशल्या साहू ,मनीषा सोनी, दिपक यादव,संजय साहू, संदीप साहू ,संदीप सिन्हा, कमल पनपालिया, युसूफ खान, चंद्रिका प्रसाद दुबे, प्रीतम यादव, दिनेश साहू, रोमन सोनकर, डोमेन्द्र साहू, गौतम साहू, लीलाराम सोनकर, तुषार मीनपाल, कमल बजाज, राहुल साहू, तुषार ढीमर, दिनेश साहू ,डोमन साहू, धर्मेन्द्र साहू, शंकर सोनी, छगनलाल बुंदेला,अनिल साहू, सूरजभान निषाद, वीरेंद्र साहू ,नरेंद्र साहू, कुंजीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page