DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसान आत्महत्या के मामले पर बालोद शहर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन,भाजपा सरकार को बताया जिम्मेदार

बालोद। नारायणपुर के कुकड़ाझोर गांव के एक किसान के द्वारा कर्ज बोझ के कारण की गई आत्महत्या के विरोध में बालोद युवा कांग्रेस के द्वारा शोक सभा का कार्यक्रम किया गया। मृतक किसान के फोटो पर माल्यार्पण कर युवा कांग्रेस ने शोक व्यक्त किया और भाजपा की सरकार को कोशा। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े ने कहा कि भाजपा के अनेकों नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के कर्जमाफी करने का वायदा अपने भाषणों में किया था। इस संबंध में पाम्पलेट भी वितरित किया गया था। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का चुनाव प्रचार का वीडियों भी सोशल मीडिया में वायरल है। जिसमें वे 2 लाख कर्जमाफी का वायदा कर रहे है। उन्होंने चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता से अनेक जगह सभाओं में वादा किया है, कि भाजपा की सरकार बनने पर 2 लाख तक सारे बड़े और छोटे किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। अब भाजपा की सरकार बन गयी है तो भाजपा कर्ज माफी के वायदे से मुकर रही है जिससे किसान दुखी और व्यथित है। आगे शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा की भाजपा सरकार किसानों की कभी हितैषी नही हो सकती और उनके सरकार बनते ही किसानों ने आत्म हत्या करना शुरू कर दिया। जिसके विरोध में आज बालोद युवा कांग्रेस ने भाजपा विरोधी सरकार को ललकारने का काम किया। आज के इस कार्यक्रम में बालोद युवा कांग्रेस से पूर्व शहर अध्यक्ष बंटी शर्मा, विधान सभा उपाध्यक्ष दीपक सानू पाल, मीडिया चेयरमैन आदित्य दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष मोहनिश पारकर, जिला युवा कांग्रेस महासचिव अंचल साहू, अविनाश यादव, गजेंद्र ढीमर, आबिद मालिक देवेंद्र साहु, अल्पिया खान, वैभव शर्मा, फरहान खान, फैज बक्श, आयुष, समस्त युवा कांग्रेस के साथी शामिल थे।

You cannot copy content of this page