DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला स्तरीय साहू संघ बालोद के युवक युवती परिचय सम्मेलन में भवन निर्माण के लिए समाजसेवी बेनु राम ने दान किए 50 हजार

बालोद। जिला साहू संघ का जिला स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन विगत दिनों टाउन हॉल बालोद सभागार में सम्पन्न हुआ। जहां जिला साहू संघ भवन निर्माण हेतु बेनु राम साहू कार्यकारी प्रदेश संयोजक, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, प्रदेश साहू संघ ग्राम नर्रा निवासी (रेलवे भिलाई) द्वारा 50 हजार रू. चेक एवं कुंज लाल साहू हीरापुर निवास द्वारा 11 हजार रू. का चेक जिला साहू संघ बालोद को दिए। इस मौके पर मौजूद अतिथि गण प्रदेशाध्यक्ष श्री टहल सिह साहू , प्रदेश सलाहकार श्री पवन साहू , पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू , बिरेन्द्र साहू , पूर्व जिला अध्यक्ष श्री किशोरी लाल साहू जिला अध्यक्ष श्री सोमन साहू सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

तहसील अध्यक्ष श्री महेन्द्र साहू , कोषाध्यक्ष श्री खेदू राम साहू , सलाहकार श्री विजय सिंह साहू , संयोजक श्री लिखेशवर साहू , संगठन सचिव श्री बिसे लाल साहू , परि. अध्यक्ष श्री भारत सार्वा , परि. अध्यक्ष श्री योगेश साहू , संगठन सचिव श्रीमति भागाबाई साहू , संगठन मंत्री श्रीमति जानकी साहू , परि. अध्यक्ष श्री चन्द्रहास अठभैय्या , परि. अध्यक्ष श्री प्रेम साहू , परि. अध्यक्ष श्री दुष्यंत साहू , परि. कोषाध्यक्ष श्री डोमन लाल साहू , समाजसेवक जागेशवर साहू सहित बडी संख्या में तहसील पदाधिकारी एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल।

You cannot copy content of this page