DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

काम की खबर: बदली बारिश और ठंड से इस दिन से मिल सकती है राहत, मौसम विभाग ने बताया अनुमान

बालोद। बदली बारिश और बढ़े हुए ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगे हैं। ऐसे में लोग मौसम साफ होने का इंतजार कर रहें।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर एक अनुमान बताया है। मौसम विज्ञानी रायपुर के एचपी चंद्रा ने बताया कि कल यानी 8 दिसंबर से मौसम साफ होने, बादल छटने का अनुमान है। लेकिन इसके पहले सुबह घना कोहरा भी छाए रह सकते हैं। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में हरियाणा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है तथा इसका अक्ष 5.8 किलोमीटर पर 75 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। प्रदेश में कल दिनांक 8 दिसंबर को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना बना हुआ हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले चार दिनों में 5 से 6 डिग्री वृद्धि तथा न्यूनतम तापमान में इसी अवधि में तीन से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। कल से प्रदेश में बादल छंटने की सम्भावना है ।
प्रदेश में प्रातः काल में मध्यम से घना कोहरा बनने की संभावना है।

You cannot copy content of this page