बालोद। बालोद जिले में विगत कांग्रेस सत्ता के कार्यकाल के दौरान से जारी अवैध शराब बिक्री के मामलों में कार्रवाई करने की मांग भाजपाइयों ने की है। इस संबंध में भाजपा के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे राकेश यादव ने एसपी जितेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने अवैध शराब बिक्री के साथ-साथ शराब दुकानों के आसपास संचालित चखना सेंटरों को हटाने की मांग भी की। हालांकि चखना सेंटर्स को हटाने की कार्यवाही बीती रात को जिला प्रशासन द्वारा किया गया। ज्ञापन में राकेश यादव ने बताया कि मैं बालोद विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी रहा हूं। इस दौरान जनसंपर्क में विभिन्न गांवों और शहरों में जनमानस में अवैध शराब बिक्री व चखना सेंटर को लेकर जनता में आक्रोश देखने को मिला है। लोगों ने मुझे अपनी भावनाओं से अवगत कराया था। निश्चित ही जनमानस से जुड़ा यह अहम मुद्दा है। इसलिए अवैध शराब बिक्री तत्काल प्रतिबंध कर चखना सेंटर को हटाने की मांग कर रहा हूं। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने के 24 घंटे के भीतर चखना वालों पर हुई कार्यवाही को लेकर आभार जताया। उनके साथ ज्ञापन देने के लिए पहुंचे भाजपा नेता सुरेश निर्मलकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बाद बालोद विधान सभा प्रत्याशी राकेश यादव जन संपर्क समय जनता किए गए वायदे पूरा करने की दिशा में प्रयास शुरुवात करते हुए कलेक्टर बालोद एवं जिला पुलिस अधीक्षक बालोद जनहित जुड़े मुद्दे ज्ञापन सौंपे हैं। जिला रोजगार कार्यालय जो वर्तमान में कलेक्ट्रेट संचालित हो रहा उन्हें बालोद शहर में लाने की मांग एवं अवैध शराब की बिक्री, चखना सेंटर दुकान बंद करने के लिए ज्ञापन दिया गया। 24 घंटे के अंदर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की। इसके लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं। जनहित मुद्दा के लिए ऐसा प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
जिले में अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए भाजपा नेता राकेश यादव ने सौंपा एसपी को ज्ञापन
