DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम कोड़ेवा के आगंनबाड़ी में चोरी का हुआ खुलासा, 2 आरोपी से चोरी का समान बरामद

बालोद। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना अर्जुन्दा प्रभारी द्वारा टीम गठित कर थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम कोड़ेवा में हुये चोरी के मामले में खुलासा किया। जिसमें दो चोर पकड़े गए हैं। थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम कोड़ेवा के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में दिनांक 02.12.2023 के बीती रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा आंगनबाड़ी भवन का ताला तोड़कर भवन अंदर रखे विडियोकॉन टीवी, कीचन में रखे एचपी गैस सिलेण्डर, टीना चादर के डिब्बा में रखे करीबन 03 कट्टा चावल कीमती 2400 रू कुल कीमती 11,400 रू को चोरी कर ले गया था। अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेही कुलेश्वर प्रसाद और तीरथ कुमार को संदेह के आधार पर कड़ाई से पुछताछ करने पर बताये कि दिनांक 02.12.2023 के दरम्यानी रात्रि को दोनो गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 के हाल एंव कीचन के दरवाजे का ताला तोड़कर हाल में रखे विडियोकॉन टीवी और कीचन में रखे 03 कट्टा चावल व 01 नग एचपी गैंस सिलेण्डर को चोरी किए हैं। जिसे साक्ष्य अधिनियम की धारा 27 के मेमोरेण्डम कथन दर्ज किया गया। चोरी के सभी समान को आरोपियों के घर से बरामद कर वजाप्ता सुमार किया गया है। आरोपी कुलेश्वर प्रसाद साहू उर्फ कुमेन्द्र साहू पिता स्व0 घनश्याम साहू उम्र 35 वर्ष, और तीरथ कुमार गेण्ड्र्रे उर्फ बाउ पिता दुजेराम उम्र 22 वर्ष साकिनान कोड़ेवा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद के विरूद्ध धारा 457,380,34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर मामला अजमानती जुर्म का होने से न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

You cannot copy content of this page