DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जालबांधा महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस का हुआ आयोजन

बालोद। शासकीय नवीन महाविद्यालय जालबांधा में “विश्व एड्स दिवस” पर प्रभारी प्राचार्य श्री संजय देवांगन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती भारती वर्मा (ग्रामीण चिकित्सा सहायक) तथा श्री महेंद्र कंडरा, कनिष्ठ सचिवीय सहायक थे। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती कांति कोसले, सरोजनी लहरे एवं, श्री धनवीर वर्मा एनजीओ की ओर से उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने अपने उद्‌बोधन के द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को एड्स के संबंध में व्यापक जानकारी दी तथा एड्स से संबंधित जागरूकता का प्रसार किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री संजय देवांगन के द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि एड्स को पूरी तरह से ठीक या खत्म नहीं किया जा सकता है लेकिन इसकी रोकथाम और जागरूकता ही वर्तमान में इसकी एकमात्र कुंजी है। महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता श्री महेश साहू के द्वारा इस वर्ष की विश्व एड्स दिवस की थीम “लेट्स कम्यूनिटीज़ लीड” के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। महाविद्यालय में इस अवसर पर विश्व एड्स दिवस से संबंधित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान वीना विश्वकर्मा बीएससी भाग 1, द्वितीय आरती साहू बीएससी भाग 1, और तृतीय स्थान तृष्णा बीएससी भाग 1 रहा कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रीमती पूजा देवांगन अतिथि व्याख्याता द्वारा किया गया। मंच संचालन महेश साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने रितेश बंजारे, नीरज पांडे, कमलेश चेलक, आशीष बेरा, हिरेंद्र साहू, ममता वर्मा एवं भारती साहू तथा सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page