DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व एड्स दिवस पर बालोद कॉलेज मे एड्स के लक्षण , कारण एवं उसके बचाव के बारे में दी विस्तृत जानकारी

बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना और यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जिसमें मुख्य अतिथि भाग्यलक्ष्मी आईसीटीसी काउंसलर जिला अस्पताल बालोद , कार्यक्रम कि अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जे. के. खलखो, विशिष्ट अतिथि माया पवार, वेद प्रकाश साहू , ईश्वरी मरकाम अहाना संस्था से , प्रभारी प्राचार्य प्रो. डी.आर. वैद्य महाविद्यालय बालोद , राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जी. एन. खरे उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाग्य लक्ष्मी जी ने अपने व्याख्यान में एड्स होने के लक्षण ,एड्स होने के कारण और उसके बचाव के बारे में जानकारी दी और सभी को जागरूक करने का प्रयास किया । अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जे.के. खलखो ने अपने आसपास को सुरक्षित रखने और एड्स के बारे में घर, परिवार ,समाज को जागरूक करने की सलाह दी।

जिला अस्पताल बालोद से आए एक्सपर्ट्स की टीम ने बताया

एचआईवी होने के कारण-
संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध से
संक्रमित माता से उसके शिशु को
संक्रमित सुई व सीरिजों के सजा उपयोग से
संक्रमित रक्त या रक्त उत्पादों के उपयोग से

एचआईवी बचाव के उपाय-

प्रत्येक यौन संबंध मे प्रोटेक्शन (कन्डोम) का उपयोग करना
गर्भावस्था की पहली तिमाही में एचआईवी जांच करवाना
सुई व सीरिजों को सजा न करना
रक्त व रक्त उत्पाद पंजीकृत ब्लड बैंक से ही लेना

एड्स जागरूकता के इस कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना और यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के छात्र-छात्राओं ने एड्स जागरूकता से संबंधित रंगोली भी बनाई और रंगोली के माध्यम से एड्स के प्रति लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया । कार्यक्रम के पश्चात सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय परिसर में एड्स का मानव श्रृंखला बनाकर लोगों में एड्स जागरूकता लाने के लिए संकल्प लिए।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक विश्वजीत बघेल, राहुल निषाद , डिलेश्वर देशमुख, लोकेश्वर निर्मलकर, चंद्रेश यादव , लक्ष कुमार साहू , त्रिवेणी राजपूत , कल्पना धनकर, रश्मि निषाद, दीपिका साहू, तृप्ति साहू ,बिनीता मांडवी , डेलिस कुमार ,राजेश बक्शी , राधेश्याम , शशिकांत ,राहुल साहू , शिवा, झमिता , यमित कुमार इत्यादि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्वयंसेवक देवेंद्र कुमार साहू और आभार प्रदर्शन गजेंद्र ढीमर ने किया।

You cannot copy content of this page