Sat. Sep 21st, 2024

अपने पेंशन और थोड़े से जमा पूंजी से प्रेरणादायक पहल करने वाले समरस सियान संघ के कार्य काबिले तारीफ़ – प्रदीप पाटिल

दुर्ग ग्रामीण/उतई । समरस सियान संघ उतई के द्वारा डूमरडीह वार्ड नं 20 में गुजरते हुए साल 2020 की बिदाई एवं नववर्ष 2021 के स्वागत समारोह तथा अपने सदस्यो का मासिक जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर संघ के वरिष्ठ सदस्य भुवनलाल साहू और मानसिंह देवांगन का जन्मदिन मनाते हुए श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत डुमरडीह के उपसरपंच व जिला सचिव प्रदीप पाटिल उपस्थित थे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के महामंत्री नवलकिशोर सिंह एवं अध्यक्ष के रूप में पंच प्रतिनिधि ईश्वर वर्मा, उपाध्यक्ष मो. साजिद खान, समाजसेवी तरूण शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” गा कर किया गया। ततपश्चात अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।

इस अवसर पर समरस सियान संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह सिन्हा के द्वारा अतिथियों को जानकारी दिया गया कि हमारे संघ पहले 6 व्यक्तियो से प्रारंभ हुआ ओर आज 45 व्यक्तियो तक पहुंचा चुका है और जो कि उतई, डूमरडीह और पतोरा (त्रिवेणी संगम) वरिष्ठ नागरिकगण मुख्य रूप से इस समिति में सदस्य हैं, जो प्रतिदिन एक साथ मिलकर मेल-मिलाप और भाईचारे के सन्देश समाज कल्याण में भागीदारी दे रहे हैं। सदस्यो के जन्मदिन पर सभी साथ मिल कर महीने के 25 तारीख के बाद जितने सदस्य हैं, उनके एक साथ जन्मदिन मनाते है, जो अपने आप में कबिले तारीफ है। आज सभी साथियों का 60 वर्ष से ऊपर है। आज भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिसा ले रहे है, जो प्रेरणा स्तुत है। समिति के सदस्य रिटायर हो चुके हैं और पेंशन के रूप में जो पैसे मिलते हैं, उसे भी सेवाभाव में लगा रहे हैं। अपने सदस्य के किसी की आकस्मिक निधन होने पर समिति के सदस्यो के द्वारा 1100रू सहयोग करते हैं। हम आप सभी जनप्रतिनिधियों से समरस सियान संघ के लिए भवन निर्माण करने की व्यवस्था की मांग किया है।

मुख्य अतिथि उपसरपंच डूमरडीह प्रदीप पाटिल ने कहा कि मुख्य अतिथि के रुप में मुझे बुलाया, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जो अपने पुत्र के समान को इस योग्य समझे। आप लोगों के इस उम्र में समाज कल्याण और आपसी प्रेम को देखकर बहुत खुशी महसूस हुआ है। आप सभी की यह प्रेरणादायक संदेश व शिक्षा व्यर्थ नहीं जाएगा। आने वाले पीढ़ी आप लोगों के कार्यों को सहेज कर रखेंगे। ताऊम्र समरस सियान संघ उतई (त्रिवेणी संगम) के माध्यम से जीवित रहेंगे। आपलोगों की हौसला और कार्य करने की शक्ति एक युवा नौजवान के बराबर है। आप लोगों के “सियान सदन” की मांग को सभी जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए क्षेत्र के विधायक व छत्तीसगड़ प्रदेश के गृहमंत्री से भवन के बारे में चर्चा कर मांग करेंगे। हमे आशा है कि आप लोगों के मांग बहुत जल्द पूर्ण होंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप से उपस्थित रायपुर के समाजसेवी तरूण शर्मा ने कहा कि समरस सियान संघ लगातार महत्वकांक्षी नीति, सदागी पूर्ण भाई चारे के कारण विस्तार हो रहा है। हम सभी के लिए बहुत बड़ा विपादा हमारे मानव समाज में आया था, कोविंड 19 के रूप में जिससे हमने बहुत कुछ इस महामारी से सीखने को मिला, जो हमारे देश में एक कतारबद्ध तरीके से प्रशासन के आदेश को सिर आंखों पर रख कर पालन किया। इसके लिए में धन्यवाद देता हूं। आप सभी को नया साल की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं कि नया साल आप सभी की झोली में खुशियां,प्रेम, एवं आनंद प्राप्ति हो यही कामना के साथ में अपनी वाणी को विराम देता हूं।

इस कार्यक्रम में समिति के सदस्य एएसआई राजेशमणि सिंह को खेल क्षेत्र में तीन-तीन उपलब्धि हासिल करने पर श्रीफल के साथ सम्मान किया गया और बधाई भी दिया गया। राजेशमणि सिंह के द्वारा भी उद्बोधन दिया गया, जिसमें समरस सियान संघ उतई के सदस्यो को नूतन वर्ष की बहुत बहुत बधाई दिया एवं बीते हुए वर्ष की यादों को स्मरण किया कोविंड 19 के प्रकोप से हम सब के बीच में अभी तक नहीं आया है। इसके लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं, यही आशा और विश्वास के साथ उन्होंने सभी को खुशी, लम्बी दीर्घायु, स्वस्थ, मंगलकारी जीवन के लिए कामना किया। जोहन लाल साहू द्वारा आभार व्यक्त करते हुए आए हुऐ सभी अतिथियों का समरस सियान संघ उतई (त्रिवेनी संगम) के सभी साथियों के द्वारा बहुत बहुत धन्यवाद जो अपने कीमती समय निकाल कर हमारे बीच पहुंचे। नये साल आप सभी के झोली में खुशियां, प्रेम, सद्भाव, स्वस्थ्य स्वस्थ रहें, लंबी उम्र, मंगलकारी, जीवनयापन करें।

इस अवसर पर उपस्थित समरस सियान संघ उतई के संरक्षक मोहनलाल चंद्रकर,अध्यक्ष नारायण सिंह सिन्हा, उपाध्यक्ष राधेशयाम चंद्रकर, महामंत्री पुनाराम, सचिव कलाराम साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मंच संचालन जोहन लाल साहू, सदस्य कला राम साहू, मोती लाल चंद्राकर, गंगाधर पटेल, राम बगस नेताम, मनु लाल साहू, चिंता राम साहू, मानसिंह देवांगन, नीलू राम साहू, चेतन लाल मांडले, गोरे लाल देवांगन, तुला राम साहू, मोहनलाल चंद्राकर, सोनू राम साहू, हलाल खोर पटेल, प्रेमलाल धनकर, यतींद्र देवांगन, गोकरन पटेल, भीखम लाल देवांगन, ओंकार प्रसाद साहू, मनोहर सिंह निषाद, देव प्रकाश आडिल, सुखराम ठाकुर, गणेशराम धुरंधर, जीवन लाल देवांगन, बेनू राम साहू, दुर्योधन साहू, भारत भूषण चंद्रवंशी, राधेश्याम देवांगन, विष्णु राम साहू, भुवन लाल साहू, ओम प्रकाश ठाकुर, फेकू राम ठाकुर, सूकालू राम ठाकुर, भगवान दास बघेल, रामकृष्ण साहू, रामदयाल साहू, श्याम लाल यादव, लक्ष्मण प्रसाद साहू, हरिशंकर साहू इत्यादि सदस्यगण उपस्थित थे l

Related Post

You cannot copy content of this page