तस्वीर: गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम मोख़ा की है, जहां सुबह सात बजे से भीड़ रही।
(डेली बालोद न्यूज टीम)बालोद। बालोद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में मतदान का दौर शुरू हो चुका है। मतदान का समय वैसे तो 8:00 बजे से था। लेकिन लोगों में उत्साह ऐसा है कि लोग सुबह 7:00 से ही अपने बूथ के बाहर पहुंच चुके थे और 8:00 बजे केंद्र खुलते ही लोगों में मतदान करने की उत्सुकता और बढ़ गई। सभी ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और अपने पसंद की प्रत्याशियों को वोट डालें। केंद्रों से 100 मीटर दायरे के बाहर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के पंडाल भी लगे हुए थे। जहां चाय नाश्ते का प्रबंध भी देखा गया। इधर प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने बूथ केंद्र में जाकर सर्वप्रथम मतदान किए। कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी जितेंद्र यादव ने भी मतदान कर लोगों का हौसला बढ़ाया। खासतौर से दिव्यांग मतदाताओं में उत्साह भी देखते बन रहा था। संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा जवानों की तैनाती के साथ मतदान जारी है।

परसदा (जगन्नाथपुर) में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी मतदान
मतदान केंद्र के बाहर दिख रही मतदाताओं में भारी उत्साह, लग रही मतदाताओं की लंबी कतारें

बालोद जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतदान करने हेतु मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रही हैं। मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी कतारे लग रही है । उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के द्वारा मतदाताओं को मतदान करने के लिये प्रोत्साहित करने हेतु विशेष अभियान चलाये गये थे जिसके परिणाम स्वरूप मतदाताओं में मतदान करने हेतु उत्साह दिखाई दे रहा है।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा में पहुँचकर किया मतदान,जिलेवासियों से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी पायल चौधरी एव पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र यादव के साथ आज जिला मुख्यालय बालोद के मतदान केंद्र क्रमांक 38 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा में आदर्श मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कलेक्टर श्री शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक के मतदान केंद्र में पहुचने पर स्वच्छता दीदियों द्वारा फूलों की पंखुड़ियों एंव तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान श्री शर्मा ने आदर्श मतदान केंद्र में बनाये गए मतदाता जागरूकता पर आधारित आकर्षक रंगोली एंव मतदान केंद्र के व्यवस्थाओ की सराहना भी की। इस दौरान कलेक्टर अपनी धर्मपत्नी एंव पुलिस अधीक्षक के साथ सेल्फी पांईट में पहुँचकर सेल्फी भी लिया। इस अवसर पर कलेक्टर एंव पुलिस अधीक्षक ने बालोद जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। इस दौरान श्री शर्मा ने आदर्श मतदान केन्द्र में बनाये गए अस्थाई आंगनबाड़ी केंद्र अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। श्री शर्मा ने अस्थाई आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हें मुन्हे बच्चो से बातचीत भी की। श्री शर्मा ने मतदान केंद्र में बुजुर्ग मतदाता बसन्ती बाई साहू से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने इस उम्र में भी अपने कर्तव्य को समझते हुए मताधिकार के प्रयोग की सराहना की।



मतदान कर्मियों द्वारा प्रथम मतदाता का तिलक लगाकर स्वागत किया गया

जिला मुख्यालय बालोद के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा बालोद मतदान केंद्र क्रमांक 36 में पहली मतदाता के रूप में पेमेश्वरी साहू ने मतदान किया। इसी तरह मतदान केंद्र क्रमांक 38 में नवीन युवा मतदाता आर्यन यदु ने मतदान किया तथा सेल्फी पॉइंट में सेल्फी भी लिया। मतदान केंद्र में इन दोनो मतदाताओ का तिलक लगाकर स्वागत भी किया गया।

बालोद जिले में लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह के साथ शामिल हो रहे हर वर्ग के नागरिक। आज मतदान दिवस पर नगर पालिका परिषद बालोद के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा आदर्श मतदान केंद्र में प्रातः 8:00 बजे दिव्यांग महिला तीज बाई सतनामी ने प्रथम मतदाता के रूप में अपने मताधिकार का किया प्रयोग ।




राजा दीवान ने सपरिवार मतदान किया।

मीना सत्येंद्र साहू ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
इधर जिले में मतदान का कार्य सुचारू रूप से जारी है। लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने मतदाताओं में दिख रहा है उत्साह बालोद, 17 नवम्बर 2023 विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत बालोद जिले में आज सुबह 08 बजे से सुचारू रूप से मतदान प्रारंभ हो गया है। मतदान अधिकारियों ने निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में निर्धारित समय पर माॅकपोल आदि की प्रक्रिया को पूरी करने के पश्चात् मतदान के नियत समय सुबह 08 बजे से मतदान प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के अलावा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों द्वारा जिले में सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने हेतु निरंतर माॅनिटरिंग की जा रही है।

सुबह 9 बजे की स्थिति में मतदान प्रतिशत ऐसा था। जो बढ़ते क्रम पर है।,, यहां हम एक ऐप का लिंक दे रहे हैं। जिसके जरिए आप अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदान प्रतिशत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करें। दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.eci.pollturnout&pcampaignid=web_share

विधानसभा गुंडरदेही के ग्राम कोसागोंदी में तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान

बालोद जिले के मतदान केन्द्र विधानसभा गुंडरदेही के ग्राम कोसागोंदी में आज एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम कोसंगोंदी में स्थित मतदान केन्द्र में श्री जयंत गुरु उम्र 77 वर्ष अपने पुत्र श्री तन्जू कुमार उम्र 48 वर्ष तथा नाती अमित कुमार उम्र 20 वर्ष के साथ मतदान करने हेतु मतदान केन्द्र पहुंचे। सर्वप्रथम नाती अमित ने मतदान करने की इच्छा जताई। उसकी इच्छा का सम्मान करते हुये परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री जयंत गुरु ने उसे पहले मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया। इसके उपरान्त पिता एवं दादा ने भी मतदान किया।
नव विवाहित जोड़े ने किया मतदान

-बालोद जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का एक विशेष असर देखने को मिला जिसके तहत बालोद निकाय के मतदान केन्द्र क्रमांक 38 में वार्ड क्र. 15 के श्री रज्जाक खान ने अपनी नव विवाहिता पत्नी श्रीमती प्रीति के साथ सर्वप्रथम मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर मतदान किया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में धान कटाई का मौसम चल रहा है। नव विवाहित जोड़े ने धान कटाई के लिये खेत जाने के पूर्व अपने मताधिकार का उपयोग करने का स्वागत योग्य कार्य किया है। ग्राम के अन्य मतदाता भी खेत जाने के पूर्व अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे है।
