DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुख आश्रय वृद्धाश्रम पहुंचकर स्वयंसेवकों ने मनाया दिवाली, मिली बुजुर्गों को अपनों की खुशियां, जिन्हें भूल चुके अपने उनके संग गुजारी शाम

बालोद। दीपावली के इस पावन अवसर पर दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने का छोटा सा प्रयास करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा बालोद स्थित सुख आश्रय वृद्धाश्रम में दीपावली का त्यौहार मनाया गया। जहां रहने वाले बुजुर्गों के बीच दिवाली मनाकर उन्हें अपनों की कमी दूर की गई। उनके बीच दिवाली की खुशियां बांटी गई। वृद्धआश्रम में दीप रंगोली सजाए गए, पटाखे जलाए गए। इसी तरह समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़े हुए समिति को राशन सामग्री भी दी गई। दल्ली राजहरा के सेवा सरिता समिति, अनाथ आश्रम सहित वृद्धाश्रम में जरूरतमंदों के लिए विभिन्न सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इस पहल की नेतृत्वकर्ता वरिष्ठ स्वयं सेविका कल्पना बंबोड़े रही। इस दौरान वरिष्ठ स्वयं सेविका मनीषा राणा ने नेत्रदान की घोषणा भी की।

समाज सेवा ही ईश्वर की सेवा है: स्वयं सेविका कल्पना बम्बोडे़

बालोद जिला राष्ट्रीय सेवा योजना ने दीपावली के इस खुशियो के त्यौहार को और दुगुनी करने का एक अच्छी पहल की है। जिसमें वे ऐसे निर्धन असहाय गरीब लोगों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ा रहे हैं। जिससे उनकी भी खुशियां दुगनी हो सके। जिसके लिए बालोद जिला राष्ट्रीय सेवा योजना हर दीपावली के अवसर पर जन्मदिन अन्य त्यौहार के मौके पर ऐसी संस्था समिति का भी सहयोग करती है जो समाज सेवा में अपना निस्वार्थ भूमिका निभा रहे हैं इसमें वह जरूरतमंद लोगों को राशन की सामग्री कपड़े व जरूरत की सामग्री दान करते हैं ।                                          समाज सेवा ही ईश्वर की सेवा होती है यही सोच कर समाज सेवा के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक सदैव तत्पर रहते हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना ने जन सहयोग से दल्ली राजहरा में संचालित सेवा सरिता समिति में राशन की सामग्री दान की है। जिसमें विशेष सहयोग स्वयंसेवयिका  मनीषा राणा, करण  कोरेठी, देवेन्द्र साहु, आशुतोष कौशिक, खिलेश्वर साहु, दीप्ति,दिलेश्वर,  जयकिशन साहु, नेहा साहु  व शिक्षको का रहा।                                                                इस समिति के विषय में आगे जानकारी देते हुए स्वयंसेवयिका  कल्पना ने बताया  कि यह समिति 6 साल से गरीबों को रात का भोजन घर पहुंचा कर दे रही है। आज के समय में परिवार के लोग बुजुर्गों को अपने से दूर कर रहे हैं ऐसे समय में शहर की समाज सेवी संस्था सरिता समूह असहाय एवं वृध्दजनों को एक समय का भोजन घर पहुंचा कर दे रही है। इसकी शुरुआत 6 साल पहले की गई थी। जो आज भी लगातार चल रही है। यहां कार्य प्रतिदिन हर मौसम में चाहे वह बारिश हो ठंड हो या गर्मी का मौसम अपनी समाज में सेवा दे रही है। भोजन व्यवस्था की शुरुआत 12 व्यक्तियों महिला और पुरुषों को देखकर की गई थी। जो वर्तमान में 52 महिलाएं और पुरुषों को खाना दिया जाता है ।जो की दल्ली राजहरा के विभिन्न क्षेत्रों में रहते हैं। खाना पहुंचाने का काम संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाता है। कोई कार्यकर्ता खाना बनाने का काम करता है तो कोई सामान लाने का तो किसी की जिम्मेदारी इन व्यक्तियों के घर पहुंचाने की होती है। यह संस्था अबतक जनसहयोग द्वारा ही चलाया जा रहा है।

You cannot copy content of this page