मोदी सरकार ने सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया, किसानों के लिए कुछ नहीं : प्रियंका गांधी
बालोद । बालोद ब्लाक के ग्राम जुगेरा में बालोद जिले के तीनों विधानसभा सीट के प्रत्याशी संगीता सिन्हा, कुंवर निषाद और अनिला भेड़िया के समर्थन में वोट मांगने के लिए पहुंची कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने जनता को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को फायदा दिला रहे हैं। गरीब किसानों के लिए उनके पास कोई योजनाएं ही नहीं है।

संसद के सुंदरीकरण के लिए पैसे हैं लेकिन किसानों के लिए नहीं है। सरकारी कर्मचारी भी चाहते हैं कि उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिले।

लेकिन मोदी नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि 5 साल में छत्तीसगढ़ में कई मुख्य काम हुए हैं। आपका अधिकार, आपके हाथ में है, पैसा जेब में आया है। पौने दो लाख करोड़ की जनता के खाते में पैसे गए हैं लाखों लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।

उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की तुलना करते हुए कहा कि वहां आवारा मवेशियों की बहुत दिक्कत है। लोगों को 24 घंटे अपने खेत की पहरेदारी करनी पड़ती है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में गौठान बनाए गए हैं। गौठान की सफल योजनाओं की ओर पूरा देश देख रहा है।यहां गोबर खरीदी हो रही है, गोमूत्र खरीदा जा रहा है। आपका पैसा आपको ही देने में सरकार काम कर रही। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। धान का सबसे ज्यादा दाम यहां दिया जा रहा है। वनोपज का रेट यहां मिल रहा है जो कि मध्य प्रदेश में ऐसा कुछ भी नहीं है। मोबाइल मेडिकल यूनिट से यहां एक करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ हुआ है वन भूमि पट्टा दिया जा रहा है। दाई दीदी क्लिनिक संचालित हो रहा है। गांधी जी कहा करते थे कि स्वराज उनका मॉडल है और गांव मजबूत होगा तो देश का विकास होगा देश सशक्त होगा। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य किया है। हमारी योजनाएं जैसे स्कूलों में मिड डे मील, जल जंगल जमीन पर स्थानीय लोगों का अधिकार प्रमुख है। आज भी लोग स्वर्गीय इंदिरा गांधी को को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल से बीजेपी की सरकार है। चुनाव आ रहा है तो वह घोषणा करते हैं। इसके पहले कुछ नहीं किया जाता। उन्होंने जनता से कहा गहराई से समझो। छत्तीसगढ़ की पहचान हिंसा, अराजकता और गरीबी से एक समय होती थी। लेकिन आज विकास के नाम से हो रहा है। यहां के छत्तीसगढ़ के सीएम को लोग कका मानते हैं। वह मोदी जैसे नहीं है जो किसी से मिलते नहीं है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में संस्कृति को आगे बढ़ाया गया। तीज त्यौहार खेल राम वन गमन पथ को विकसित किया जा रहा है। आदिवासी पूरी दुनिया से यहां आकर अपना दिवस मनाते हैं। एक ओर बीजेपी बड़े उद्योगपतियों से चल रहा है। जहां उन्होंने अडानी का उदाहरण देते हुए कहा कि एक दिन में वे 1600 करोड रुपए कमाते हैं तो किसान मात्र 27 रुपए कमाता है। सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर देश में रहा है। मध्य प्रदेश में 3 साल में सिर्फ 21 रोजगार दिया गया। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने लोगों को महंगाई से बचा रखा है। उन्होंने जातिगत जनगणना की बात कहते हुए कहा कि यह क्या होती है यह लोगों को समझना होगा। कौन कितने गिनती के हैं ताकि सही प्रतिनिधित्व और नीतियां बने। इसलिए हम जाति जनगणना करना चाहते हैं ।लेकिन मोदी सरकार है कि इस पर कुछ कहती नहीं जबकि मोदी खुद कई बार ओबीसी कहते हैं। हम तो कहते हैं कि बिल्कुल कहिए। लेकिन इसकी गिनती तो करवा लीजिए। पर भाजपाई के लोग ऐसे हैं कि जातिगत जनगणना के नाम से बौखला जाते हैं। किसान की आय दुगनी, रोजगार की बात हुई थी लेकिन आज तक हुआ कुछ नहीं। मोदी सरकार बड़ी-बड़ी बातें करते हैं काम कुछ नहीं करते। 70 साल में कांग्रेस ने जो बनाया उसे भी आज भाजपा सरकार ने बिगाड़ कर रख दिया है या फिर बेच दिया है। फिर से धोखा खाएंगे तो सब खत्म हो जाएगा। छत्तीसगढ़ का जो नाम चल रहा है वह डूब जाएगा। प्रदेश को आगे बढ़ाना है तो 5 साल के लिए और कांग्रेस पर भरोसा जताना होगा। आसपास के प्रदेश में देखिए ।फर्क आपको दिख जाएगा। पूरी तरह से जागरूक होकर वोट दे । आज गलती करोगे तो आगे फिर से 5 साल तक पछताना पड़ेगा।
