राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका काजल झा ने अपने 19वे जन्मदिन के अवसर पर राजनांदगांव स्थित अभिलाषा दिव्यांगजन प्रशिक्षण केंद्र में जाकर उनके साथ अपना जन्मदिन मनाया गया

और सभी दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं में बिस्कुट और चॉकलेट का वितरण किया गया।
बच्चों ने गाना गा कर भी सुनाया। सभी छात्र – छात्राओं को मोटिवेट किया गया।
किसी की मदद करने से ज्यादा खुशी आपको किसी अन्य कार्य में प्राप्त नहीं होती।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक विनोद टेम्बुकर ,स्वयंसेवक राहुल तिवारी एवं स्वयंसेविका प्रगति, दीपा एवं शोभना निषाद ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्था के प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव सर जी का अहम सहयोग प्राप्त हुआ।
