अंतिम दिन आज बालोद विधानसभा क्षेत्र में कुल 10, विधानसभा क्षेत्र डौण्डीलोहारा में 05 एवं विधानसभा क्षेत्र गुण्डरदेही में 13 अभ्यर्थियों ने जमा किया नाम निर्देशन पत्र

08 अभ्यर्थियों ने लिया नाम निर्देशन पत्र

बालोद।
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र जमा प्रस्तुत करने के अंतिम दिन आज जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 28 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इसके अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के लिए 10, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा के लिए 05 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के लिए 13 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग आॅफिसरों के समक्ष प्रस्तुत किया है। इसी तरह आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के लिए 02, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा के लिए 01 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के लिए 05 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है।
इसी तरह से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के लिए अब तक कुल 20, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा में अब तक कुल 13 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही में अब तक 19 कुल अभ्यर्थियों द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया है।

नाम निर्देशन पत्र जमा करने वालों का नामः-

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद-

  1. मनोज कुमार साहू (लोक जनशक्ति पार्टी)
  2. कमलकांत साहू (निर्दलीय)
  3. भगवती साहू (निर्दलीय)
  4. रविन्द्र कुमार मौर्य (निर्दलीय)
  5. आशा श्रीवास (निर्दलीय)
  6. सुरेश कुमार (निर्दलीय)
  7. शकुंतला कोष्टा (छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस)
  8. कोमल चंद्र साहू (आप)
  9. चोवेंद्र कुमार साहू (आप)
    10.पुनेश्वर देंवागन (गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी)

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा-

  1. पदुम लाल सहारे (निर्दलीय)
  2. ईश्वर सिंह घरेन्द्र (निर्दलीय)
  3. आत्मा राम रात्रे (निर्दलीय)
  4. देवलाल ठाकुर (भाजपा)
  5. गिरवर ठाकुर (हमर राज पार्टी)

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही-

  1. विरेंद्र कुमार साहू (भाजपा)
  2. तोमनलाल साहू (लोक जनशक्ति पार्टी)
  3. कल्पना देवी (निर्दली)
  4. दादू राम साहू (निर्दलीय)
  5. अशोक आडिल (बसपा)
  6. कुंवर सिंह निषाद (इण्डियन नेशनल कांग्रेस)
  7. राजेंद्र कुमार राय (छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस)
  8. योगेन्द्र कुमार उके (गण सुरक्षा पार्टी)
  9. पोषण लाल देंवागन (निर्दलीय)- 02 नाम निर्देशन पत्र
  10. मुरलीधर साहू (हमर राज पार्टी)- 02 नाम निर्देशन पत्र
  11. यशवंत बेलचंदन (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी)
  12. जशवंत कुमार डडसेना (आम आदमी पार्टी)
  13. विजय कुमार क्षत्री (नेशनल युवा पार्टी)

नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने वालों का नामः-

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद-

  1. शकुंतला कोष्टा (छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस)
  2. सुरेश कुमार (निर्दलीय)

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा-

  1. आत्मा राम रात्रे (निर्दलीय)

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही-

  1. यशवंत बेलचंदन (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी)
  2. विजय कुमार क्षत्री (नेशनल युवा पार्टी)
  3. तोपेन्द्र कुमार चंद्रहास (निर्दलीय)
  4. पुरूषोत्तम लाल मारकण्डे (राष्ट्रीय जनसभा पार्टी)
  5. गिरधारी लाल भुआर्य (निर्दलीय)

You cannot copy content of this page