DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का 30 अक्टूबर को अर्जुंदा में होगा रोड शो,,, तैयारी जारी

आम आदमी पार्टी गुंडरदेही विधानसभा के अधिकृत प्रत्याशी जसवंत सिन्हा के समर्थन में करेंगे प्रचार

बालोद (गुंडरदेही)
गुंडरदेही विधानसभा में चुनावी सर्गगर्मियों बढ़ते जा रही है,भाजपा कांग्रेस के मुकाबले अब आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प बनने जगह जगह डोर टू डोर कैंपेन चलाते हुए युवा,किसान,महिला शक्ति,मजदूर वर्ग सहित सभी वर्गो से संपर्क साध रही है,वहीं भाजपा और कांग्रेस में खलबली मची हुई है,और अब आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का छत्तीसगढ़ आगमन से दोनो पार्टियों में खलबली मच चुकी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का 30 अक्टूबर सोमवार को गुंडरदेही विधानसभा के नगर पंचायत अर्जुदा में भव्य रोड शो होने जा रहा। भगवंत मान आम आदमी पार्टी गुंडरदेही विधानसभा के अधिकृत प्रत्यासी जसवंत सिन्हा के समर्थन में प्रचार करने पहुंच रहे है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस की नजर भी इस आयोजन पर है। क्षेत्र की जनता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से रूबरू होने व उनके विचार और गारंटी को सुनने व देखने उत्सुक नजर आ रहे है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

You cannot copy content of this page