DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 15 अभ्यर्थियों ने जमा किया नाम निर्देशन पत्र

08 अभ्यर्थियों ने लिया नाम निर्देशन पत्र

बालोद।
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आज जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 15 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इसके अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के लिए 07, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा के लिए 01 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के लिए 07 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग आॅफिसरों के समक्ष प्रस्तुत किया है। इसी तरह आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के लिए 04, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा के लिए 02 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के लिए 02 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है।

You cannot copy content of this page