DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रासेयो द्वारा टी बी मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बालोद। शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर के संरक्षण एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि तथा प्रो. करुणा रावटे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अभिषेक देवांगन के द्वारा ग्राम सुकुल दैहान के शास. उच्च. माध्य. विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सजीला झा एवं विद्यालय की रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सुनीता धुर्वे आदि के सहभागिता में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्य किया गया । जिसमे विद्यालय के बच्चो को टीबी के संक्रमण, बचाव, और रख रखाव से संबंधित जानकारी दी गई क्योंकि आज के समय में टीबी बीमारी एक जटिल रूप ले लिया है इसके प्रति लोगो को जागरूक होने की आवश्यकता है ।
यह एक बैक्टीरिया से होने वाला रोग है जिसका समय पे इलाज करवाना आवश्यक है ।
इसका संचरण हवा के माध्यम से होता है यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। जब टीबी से संक्रमित व्यक्ति छींकता , खांसता या थूकता है तब वह टीबी के जीवाणुओं को हवा में फैला देता है । इसीलिए लोगो को इस विषय में जागरूक करने की अति आवश्यकता है ।

You cannot copy content of this page