DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीएम के साथ कुंवर निषाद ने भरा नामांकन

बालोद। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद

ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया।
इस अवसर पर गुण्डरदेही विधानसभा के परिवारजन तथा सभी कांग्रेस के वरिष्ठजन, कांग्रेस के पदाधिकारी, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, राजीव युवा मितान क्लब सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

इधर बालोद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में
02-02 अभ्यर्थियों ने जमा किया नाम निर्देशन पत्र

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आज जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 02-02 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इसके अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के लिए 02-02 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग आॅफिसरों के समक्ष प्रस्तुत किया है। इसी तरह आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा के लिए 01 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के लिए 06 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है।

You cannot copy content of this page