DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दिग्विजय महाविद्यालय की स्वयंसेविका भूमिका का हुआ पूर्व गणतन्त्र दिवस कैम्प हेतु चयन

राजनांदगांव ।भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निर्देशालाय भोपाल एवं उच्च शिक्षा विभाग , छ.ग. शासन से प्राप्त निर्देशानुसार पूर्व गणतंत्र दिवस कैम्प 2023 – 24 हरिद्वार उत्तराखंड के देव संस्कृति विश्वविद्यालय में 20 नवम्बर से 29 नवम्बर 2023 तक होना है। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका भूमिका भारती का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस कैम्प के लिए हुआ है। पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के चयन होने पर संस्था के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. करुणा रावटे, प्रो.अनीता शाहा अंग्रेजी विभाग, प्रो. दिव्या देशपांडे संस्कृत विभाग द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

You cannot copy content of this page