DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

25 अक्टूबर को कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी भरेंगे नामांकन , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे नामांकन रैली में शामिल, आमसभा भी होगी

बालोद। 25 अक्टूबर को कांग्रेस के प्रत्याशी कलेक्टर कार्यालय में नामांकन फॉर्म भरने जा रहे हैं। विधायक संगीता सिन्हा सहित अन्य प्रत्याशी 25 अक्टूबर को नामांकन फार्म भरेंगे।

इसके पूर्व नामांकन रैली निकाली जाएगी। इस नामांकन रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हो रहे हैं। जिसको लेकर सभी ब्लॉक के कांग्रेसी तैयारी में जुटे हुए हैं। रैली 11 बजे बालोद राजीव भवन से निकलेगी। बालोद जिले के तीनों विधानसभा प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करने हेतु भूपेश बघेल के बालोद आगमन पर बालोद जिले के सभी कांग्रेस प्रत्याशी का उत्साह बढ़ाने हेतु पूरे जोश के साथ सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मोटर साइकिल रैली निकाल कर अपने संगठन की ताकत व एकता का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें युवाओं के प्रेरणा स्रोत जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकाडे स्वय उपस्तिथ रहेंगे। इस रैली में राजीव युवा मितान अध्यक्ष सदस्य, युवा कांग्रेस विधानसभा,ब्लाक एवं शहर ,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

You cannot copy content of this page