बालोद। ब्लाक कांग्रेस कमेटी बालोद एवं शहर कांग्रेस कमेटी बालोद की संयुक्त बैठक राजीव भवन बालोद में आयोजित की गई।

जिसमें संजारी विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिंह विशेष रूप से उपस्थित थी। संगीता सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्ता ही मेरी पूंजी है। कांग्रेस मात्र एक पार्टी नहीं मेरा परिवार है और आप सब मेरे परिवार के सदस्य गण हैं आप सभी का आशीर्वाद हर समय, हर कदम मेरे साथ रहता है और आगे भी रहेगा भूपेश बघेल के संकल्प और मंशानुरूप हमे नवा छत्तीशगढ़ के नवनिर्माण हेतु अनवरत आगे बढ़ते रहना है ।इस बार भी हम निश्चित ही बालोद विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराएंगे।उपस्थित जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।

इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बालोद के समस्त पदाधिकारीगण,ब्लाक में निवासरत प्रदेश ,जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण,युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,सेवादल,पिछड़ा वर्ग /अ जा/अल्पसंख्यक विभाग/आदिवासी कांग्रेस एवं समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, समस्त जोन, सेक्टर एवं बूथ के सम्माननीय अध्यक्षगण,सहकारिता के मनोनीत प्राधिकृत अधिकारी, कृषि उपज मंडी सदस्य,नगरीय निकाय के पार्षद, एल्डरमैन, त्रिस्तरीय पंचायतीराज निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण,राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारीगण एवं गौठान समिति के अध्यक्ष गण, वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। वहीं बालोद आगमन से पहले गुरुर में भी कार्यकर्ता सम्मेलन और चुनावी कार्यालय का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में गुरुर क्षेत्र के कांग्रेसी इकट्ठा हुए और एकजुट होकर फिर से क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराने की बात कही।
