DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भक्तों की सुविधाओं के लिए 2 लाख का दान, समाजसेवी बेनूराम ने गंगा मैया मंदिर में लगवाए शेड और वाटर कूलर

बालोद । बालोद ब्लाक के ग्राम नर्रा के रहने वाले रेलवे कर्मचारी बेनूराम साहू और उनके परिवार द्वारा अपने पिता स्व मंगतू राम साहू की स्मृति में गंगा मैया मंदिर झलमला में शेड निर्माण कराया गया तथा साथ ही वाटर कूलर भी स्थापित किया गया।

पंचमी के मौके पर भक्तों के सुविधाओं के लिए यह सौगात दी गई। करीब ₹200000 का दान मंदिर की सुविधाओं के विस्तार के लिए बेनू राम साहू द्वारा किया गया।

लगातार उनके द्वारा बालोद जिला सहित भिलाई क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं, जो कि अनुकरणीय है।

इस अवसर पर गंगा मैया मंदिर प्रबंधन समिति ने उनका और उनके परिवार का आभार जताया तथा शाल श्रीफल एवम् प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । गंगा मईया मन्दिर के धर्म मंच से लगकर शेड निर्माण होने से पुड़ी सब्जी वितरण केंद्र के बाहर खड़े होने वाले भक्तों को अब सुविधा मिलेगी। वहीं वाटर कूलर लगने से लोगों को साफ और ठंडा पानी भी मिलेगा। शारदीय नवरात्रि के पंचमी के पावन अवसर पर पंडित द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर दोनों सुविधाओं की सौगात लोगों को दी गई। इसके अलावा बेनू राम साहू द्वारा मंदिर परिसर में संचालित निशुल्क जूता चप्पल सेवा का खर्च भी उठाया गया है। इस दौरान देखा गया है कि बेनू राम साहू द्वारा जूता स्टैंड पर कुछ समय के लिए सेवा भी प्रदान किया गया । इस दौरान प्रमुख रूप से गंगा मईया मंदिर समिति के सोहन लाल टावरी प्रबंधक, थान सिंह ठाकुर अध्यक्ष, हेमंत साहू, नरेश पटेल, आर के अठनागर, आदित्य दुबे एवम् बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page