पार्टी की अपील पर कार्यकर्ता हुए सक्रिय: घर-घर लहराने लगा बीजेपी का झंडा, राकेश यादव पहुंच रहे गांव- गांव



बालोद। चुनावी तैयारियों को देखते हुए बीजेपी ने कार्यकर्ताओ से झंडा लगाने का आह्वान किया है। इस आव्हान के साथ ही इस काम पूरा करने के लिए संजारी बालोद विधानसभा के भाजपा नेता और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए है।
पार्टी नेतृत्व ने सभी भाजपाजनों से ये आव्हान किया गया है। संगठन के इस आव्हान में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ से कहा कि वे अपने घरों के साथ ही प्रतिष्ठानों पर पार्टी का झंडा लगाए।

इस आव्हान के बाद अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाकर चुनावी मौहाल बनाने में लगे है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि बीजेपी का झंडा हमारे संगठन का गौरव है, इस झंडे का अपना एक इतिहास है। त्याग का, समर्पण का इतिहास है। संघर्ष की एक बड़ी गाथा का गवाह है ये। भारतीय जनता पार्टी के झंडे का रंग राष्ट्रवाद और प्रगति को दर्शाता है”

भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव का जनसंपर्क जारी

भाजपा के विधायक प्रत्याशी राकेश यादव का जनसंपर्क जारी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं।

बालोद सहित गुरुर ब्लॉक के कई स्थानों पर नुक्कड़ बैठक लेकर 5 साल से सत्तारूढ़ घपले-घोटालों की सरकार, अत्याचार की सरकार और कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से लोगो को अवगत करा रहे। इसी तरह बीजेपी महिला विंग ने भी मोर्चा संभाल लिया है। महिला विंग की पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रत्याशी के साथ घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार कर रही हैं।
सभी राकेश यादव के प्रचार में जुटे हैं।विधानसभा चुनाव में बीजेपी कार्यकर्ता अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे। प्रत्याशी के साथ मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे समर्थन तो मांग ही रहे हैं, इसके अलावा खुद कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए परिश्रम भी कर रहे। संजारी बालोद विधानसभा में भाजपा को विजयश्री दिलाने के लिए भाजपाईयों ने वनांचल के मतदाताओं से मुलाकात कर प्रत्याशी राकेश यादव को कमल फूल छाप पर वोट देने की अपील की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने बताया कि क्षेत्र की जनता वर्तमान सरकार की गरीब विरोधी एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली नीतियों से ऊब चुकी है। ऐसे में संजारी बालोद को राकेश यादव जैसे विधायक और प्रदेश में भाजपा सरकार की जरूरत है।

You cannot copy content of this page