DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Breaking News- धान भरने जा रही ट्रक बघमरा पुल के नीचे गिरी, ट्रक हुई चकनाचूर, ड्राइवर कंडक्टर गंभीर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, देखिए तस्वीर और खबर

बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही थानाक्षेत्र में गुंडरदेही से अर्जुन्दा की ओर धान लोड करने जा रही एक ट्रक क्रमांक सीजी 08 एवी 8811 बघमरा पुल के पास हादसे का शिकार हो गई ।हादसा इतना जबरदस्त था कि पुल के ऊपर से ट्रक नीचे जा गिरी।

जिसमें ट्रक का हेल्पर अभिषेक निर्मलकर पिता शिव निर्मलकर 18 वर्ष निवासी अछोटी थाना अंडा व ड्राइवर लोमेन्द्र कुमार पिता मानसिंह साहू 28 वर्ष निवासी बघमरा बालोद गंभीर रूप से घायल हो गए ।

जिन्हें समय पर सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस द्वारा शासकीय अस्पताल गुंडरदेही में 108 के माध्यम से पहुंचाया गया। टीआई रोहित मालेकर ने बताया कि हादसे की वजह यह पता चली कि जब पुल से ट्रक गुजर रही थी तो उसी समय सामने से कोई अज्ञात वाहन आ रही थी। जिसकी हेड लाइट के चलते गाड़ी डिसबैलेंस हो गई और गाड़ी पुल के नीचे जा गिरी और दोनों ड्राइवर व हेल्फर को चोट आई है। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गुंडरदेही पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

You cannot copy content of this page