DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व विधायक बोले कांग्रेस पार्टी मात्र एक संगठन नहीं है वरन यह एक विचारधारा है और इस विचारधारा को कुछ सांप्रदायिक पार्टियां समाप्त करना चाहती है लेकिन,,,,,

बालोद। राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को कांग्रेस भवन में अपना 136वां स्थापना दिवस सादगी, सौहाद्र व गरिमा के साथ मनाया। स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन में कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि जैसे विषयो मे विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टीजनों ने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण कर पार्टी के वरिष्ठजनों के शांति, एकता एवं प्रेम से नफरत के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का आव्हान किया। स्थापना दिवस के आयोजन में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के अलावा जिलें के शहर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित नगरपालिका, त्रि-स्तरीय पंचायत व सहकारिता क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। स्थापना दिवस के आयोजन में अपने विचार व्यक्त करते हुवे पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने बताया कि कांग्रेस ने विश्व के विकसित देशों में भारत को खड़ा किया है। आजादी के बाद 70 साल में कांग्रेस ने कई उतार-चढ़ाव देखे। इसके बाद भी देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी का इतिहास है। देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी की ही मुख्य भूमिका रही है। कांग्रेस पार्टी का गठन 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में किया गया। कांग्रेस पार्टी मात्र एक संगठन नहीं है वरन यह एक विचारधारा है और इस विचारधारा को कुछ सांप्रदायिक पार्टियां समाप्त करना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी सत्य अहिंसा पर चलने वाली पार्टी है अपने रीति नीति के दम पर हम पुनः पहले से भी अधिक शक्तिशाली होकर उभरेंगे। आयोजित गोष्ठी पर विचार व्यक्त करते पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा दुबे ने बताया कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति तथा सिद्धांत को घर घर पहुंचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा तथा पार्टी में युवाओं तथा महिलाओं को जोड़कर पार्टी का विस्तार करना है। आज कांग्रेस है, तो देश है। आजकल अलगाववादी लोग कांग्रेस के लिए दुष्प्रचार करने का कार्य कर रहे हैं ऐसे लोगों को सबक सिखाना पड़ेगा। पार्टी के प्रवक्ता रतिराम कोसमा ने भी पार्टी के इतिहास को विस्तार पूर्वक बताया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम को पुरुषोत्तम पटेल, संजय चंद्राकर, मिथिलेश नूरेटी, गिरीश चंद्राकर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बंटी शर्मा, केजुराम सोनबोईर, धीरज उपाध्याय, यज्ञदेव पटेल, पुष्पेंद्र तिवारी, रवि प्रकाश यादव, प्रमोद दुबे, शक्ति सिंह, दाऊद खान, हसीना बेगम, कल्याणी चंद्राकर, चिदाकाश आर्य, कुलदीप यादव, दानेश्वर देशमुख, डोमेद्र पाटील, मुकेश पोसार्य, शंभू साहू, केशव शर्मा, क्रांतिभूषण साहू, विपिन दीवान सही अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page