DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजनीति विज्ञान विभाग में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

बालोद। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में प्राचार्य डॉ के एल टाडेकर के मार्गदर्शन और विभागाध्यक्ष डॉ अंजना ठाकुर के निर्देशन में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

व्यख्यान का विषय राजनीति विज्ञान की वैज्ञानिकता और आधुनिक राजनीति विज्ञान रहा, विषय विशेषज्ञ डॉ शकील हुसैन, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग, वी. वाई. टी.विज्ञान महाविद्यालय , दुर्ग थे जिन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि किसी भी विषय वस्तु की प्रामाणिकता विज्ञान की कसौटी पर ही परखी जा सकती है चुकी राजनीति विज्ञान प्राकृतिक विज्ञान की तरह विज्ञान नही है फिर भी आधुनिक राजनीति विज्ञान कुछ हद तक विज्ञान है क्योंकि उसमे भी कुछ गुण विज्ञान के है जैसे कार्य एवं कारण में संबंध, भविष्यवाणी करने की क्षमता, क्रमबद्ध अध्ययन आदि, इस आधार पर राजनीति विज्ञान को विज्ञान माना जा सकता है, 20वी सदी में व्यवहारवाद के उदय ने इसे विज्ञान की ओर मोड़ा । उन्होंने राजनीति विज्ञान की शोध प्रविधि की भी चर्चा की। सर्वप्रथम अथिति का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ अंजना ठाकुर ने किया, संचालन प्रो संजय सप्तर्षि ने किया एवं धन्यवाद श्री दीपक कुमार ने किया। उक्त अवसर पर स्नातकोत्तर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page