
बालोद-जिले की समाजसेवी संस्था हिंद सेना द्वारा गरीब वर्ग के लोग जो कि ठंड से अपना बचाव कर पाने में असक्षम हैं, उनके हितों की रक्षा के लिए गरीब वर्ग के लोगों को जलाऊ लकड़ी का वितरण किया गया। आपको बता दें कि बीते लगभग 1 सप्ताह से अंचल में ठंड पूरे अपने शबाब पर है और लोगों की दिनचर्या पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। ऐसे में गरीब वर्ग के लोगों को लगातार हिंद सेना के माध्यम से ठंड से सुरक्षा हेतु नए नए प्रयास किए जा रहे हैं।

बालोद नगर में समाज सेवी संगठन हिंद सेना द्वारा बालोद नगर के विभिन्न चौक चौराहों और बस्तियों में ऐसे गरीब परिवार जिन्हें ठंड से सुरक्षा हेतु संसाधनों की आवश्यकता है। ऐसे जगहों पर घूम घूम कर लकड़ी,कंबल,साल इत्यादि का वितरण किया जा रहा है। ठंड से राहत देने की कोशिश में लगे हुए हैं। वर्तमान में जिस तरह ठंड बढ़ा हुआ है गरीब और बुजुर्ग वर्ग के लोगों को चिन्हांकित कर उनकी मदद कर रहे हैं।
सामाजिक संगठन हिंद सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तरुण नाथ योगी ने बताया कि यहां पर हमारे संगठन द्वारा लगातार हर वर्ग के लोगों की मदद हो सके इस तरह का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में हमने कंबल साल वितरण करना शुरू किया और अब चौक चौराहों पर लकड़ी गुटके का वितरण कर रहे हैं ताकि लोग आग सेक कर खुद को ठंड से सुरक्षित रख सके। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि यदि हम किसी व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाए हैं तो वह हमारे कार्यालय मीडिया सेंटर में संपर्क कर मदद ले सकते हैं।
इस दौरान हिंद सेना संगठन से प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता अनीश राजपूत, मजदूर यूनियन प्रदेश महामंत्री प्रमोद सारड़ा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इम्तियाज अहमद जिला मीडिया प्रभारी मुकेश वाधवानी युवक ब्रिगेड महामंत्री करण सोनी, दानवीर साहू सहित अन्य मौजूद रहे।
