DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के संवेदनशील इलाकों में हो रही पुलिस की चेकिंग,,,लोगों को किया जा रहा इस मामले में आगाह!

बालोद। बालोद पुलिस टीम के द्वारा सुबह 05 बजे पैदल पेट्रोलिंग की गई।

इस दौरान बालोद नगर के कुछ संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीम पहुंची और वहां चेकिंग की गई। लोगों को संदेहियो से सावधान रहने के लिए भी सतर्क किया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पाण्डेय व सायबर सेल बालोद एवं पुलिस लाईन के द्वारा संयुक्त रूप से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुऐ व आदर्श आचार संहिता का पालन कराने व जानकारी देने हेतु

बालोद पुलिस के द्वारा बालोद शहर के अटल आवास, कुंदरूपारा, जवाहरपारा, खाल्हेपारा में पैदल पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों का चेकिंग किया गय। मोहल्ले वासियों से अपील किया गया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आपके मोहल्ले में आता है या दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करे।

You cannot copy content of this page